• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
राजनीती और भी
गुवाहाटी में अमित शाह का कांग्रेस पर वार, कहा– "जितनी गालियां दोगे, उतना कमल खिलेगा"
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 29 अगस्त 2025,  02:32 PM IST
  • 163
गुवाहाटी में अमित शाह का कांग्रेस पर वार, कहा– "जितनी गालियां दोगे, उतना कमल खिलेगा"

गुवाहाटी |केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को असम दौरे के दौरान कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत माता को अपशब्द कहकर राजनीति का स्तर गिराया है। शाह ने कहा कि यह कांग्रेस की "घृणा और तिरस्कार की राजनीति" का उदाहरण है, जिसे जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी।

शाह की 4 बड़ी बातें:

  1. कांग्रेस पर हमला – शाह ने कहा कि “बिहार में कांग्रेस ने पीएम मोदी की मां को गाली दी। मोदी जी की माताजी ने गरीब घर में संस्कारी संतानें पालीं और उनका बेटा आज विश्व में भारत का नाम रोशन कर रहा है। राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए।”

  2. घृणा की राजनीति का आरोप – उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की "घुसपैठिया बचाओ यात्रा" में मंच से पीएम मोदी की स्वर्गीय मां को अपशब्द कहना राजनीति का सबसे घृणित रूप है।

  3. कांग्रेस नेताओं के बयानों की सूची – शाह ने याद दिलाया कि कांग्रेस के कई नेता लगातार मोदी को अपमानित करते रहे हैं। “किसी ने उन्हें मौत का सौदागर कहा, किसी ने नीच आदमी, जहरीला सांप, रावण, भस्मासुर और वायरस तक बताया।”

  4. कमल खिलने की बात – शाह ने कांग्रेस को चेतावनी दी कि “जितनी गालियां मोदीजी को दोगे, कमल का फूल उतना ही ज्यादा खिलेगा। हर चुनाव में कांग्रेस ने यही गलती की है और जनता ने हर बार उन्हें जवाब दिया है।”

असम दौरे पर कई कार्यक्रम

अमित शाह असम के दो दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने गुवाहाटी राजभवन के नवनिर्मित ब्रह्मपुत्र विंग समेत कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37

RO. NO 13404/ 37

Add Comment


Add Comment

629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 37
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 37
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 37
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 37
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter