• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
लव जिहाद फंडिंग केस: फरार पार्षद अनवर कादरी कोर्ट में पेश, पुलिस रिमांड पर भेजा गया
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 29 अगस्त 2025,  02:37 PM IST
  • 1061
लव जिहाद फंडिंग केस: फरार पार्षद अनवर कादरी कोर्ट में पेश, पुलिस रिमांड पर भेजा गया

इंदौर |  लव जिहाद फंडिंग मामले में पिछले तीन महीने से फरार चल रहे पार्षद अनवर कादरी को शुक्रवार को जिला कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने उसे आठ दिन के रिमांड पर लिया है।

कोर्ट में हंगामा, भीड़ ने किया विरोध

अनवर कादरी जब पुलिस की मौजूदगी में कोर्ट पहुंचा तो वहां मौजूद लोगों का गुस्सा भड़क उठा। भीड़ ने उसकी ओर मारपीट के इरादे से बढ़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने चारों ओर से घेरकर उसे सुरक्षित कोर्ट कक्ष तक पहुंचाया।
कोर्ट से रिमांड मिलने के बाद जब पुलिस कादरी को बाहर लाई तो एक बार फिर अफरातफरी मच गई। लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत वाहन तक पहुंचाया और वहां से रवाना कर दिया।

40 हजार का इनाम घोषित था

क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि अनवर कादरी दो प्रकरणों में वांटेड था। दुष्कर्म के मामले 11 जून को दर्ज हुए थे, जिनमें अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। सबूतों के आधार पर कादरी को मुख्य आरोपी बनाया गया और उसकी गिरफ्तारी के लिए 40 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

आगे की कार्रवाई

कोर्ट ने कादरी को 8 सितंबर को दोबारा पेश करने के निर्देश दिए हैं। इस बीच पुलिस रिमांड के दौरान उससे पूछताछ कर घटना से जुड़े सबूत जुटाएगी।

? फरार रहने के दौरान कादरी ने अपनी पहचान छुपाने के लिए दाढ़ी-मूंछ भी कटवा ली थी, लेकिन आखिरकार पुलिस की गिरफ्त से बच नहीं सका।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter