• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
मध्य प्रदेश और भी
इंदौर: मुस्लिम बहुल कॉलोनी में 'इस्लाम जिंदाबाद' बैनर से विवाद, पुलिस ने हटवाए
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 29 अगस्त 2025,  02:45 PM IST
  • 524
इंदौर: मुस्लिम बहुल कॉलोनी में 'इस्लाम जिंदाबाद' बैनर से विवाद, पुलिस ने हटवाए

इंदौर | इंदौर की एक मुस्लिम बहुल कॉलोनी में लगे ‘इस्लाम जिंदाबाद’ लिखे बैनरों को लेकर शुक्रवार को विवाद खड़ा हो गया। विश्व हिंदू परिषद (VHP) कार्यकर्ताओं ने बैनरों का विरोध करते हुए पुलिस से शिकायत दर्ज कराई और मौके पर हंगामा किया।

विवाद जिंसी चौराहे पर

विवादित बैनर जिंसी चौराहे पर लगाए गए थे। जानकारी मिलते ही हिंदूवादी नेता तन्नू शर्मा मल्हारगंज पहुंचे और एसीपी विवेक सिंह से मुलाकात कर आपत्ति जताई। शर्मा ने आरोप लगाया कि ये बैनर धार्मिक भावनाएं भड़काने और एकतरफा प्रचार के उद्देश्य से लगाए गए थे।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की

मल्हारगंज थाना क्षेत्र की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर विवादित बैनरों को हटा दिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter