• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
देश विदेश और भी
बिहार में राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ पर विवाद, PM मोदी की मां पर टिप्पणी को लेकर बवाल
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 29 अगस्त 2025,  02:54 PM IST
  • 470
बिहार में राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ पर विवाद, PM मोदी की मां पर टिप्पणी को लेकर बवाल

रायपुर/पटना | बिहार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुआई में निकाली जा रही ‘वोटर अधिकार यात्रा’ नए विवाद में फंस गई है। भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि यात्रा के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत माता को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। बीजेपी ने इसे “अपमान, घृणा और स्तरहीनता की पराकाष्ठा” बताया।

छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय का बयान

सीएम विष्णुदेव साय ने कांग्रेस और आरजेडी पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा–

  • “पीएम की माताजी पर टिप्पणी करना कांग्रेस-आरजेडी की ओछी राजनीति है।”

  • “कांग्रेस की संस्कृति रही है कि वह ओबीसी और आदिवासियों का अपमान करती रही है।”

  • “पीएम मोदी देश के 140 करोड़ लोगों के लिए काम कर रहे हैं, जनता उनका यह अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी।”

डिप्टी CM अरुण साव की प्रतिक्रिया

डिप्टी सीएम अरुण साव ने भी कांग्रेस और आरजेडी नेताओं की निंदा की। उन्होंने कहा–

  • “मंच से गालियां और अभद्र भाषा का इस्तेमाल घोर निंदनीय और अशोभनीय है।”

  • “यह केवल पीएम की मां नहीं, बल्कि देश की हर मां का अपमान है।”

  • “जनता कभी राहुल गांधी और आरजेडी नेताओं को माफ नहीं करेगी।”

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter