• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
रायपुर और भी
रायपुर: कोटा रेलवे फाटक बंद करने की तैयारी, वैकल्पिक रास्ता न मिलने से लोगों में नाराजगी
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 29 अगस्त 2025,  03:00 PM IST
  • 845
रायपुर: कोटा रेलवे फाटक बंद करने की तैयारी, वैकल्पिक रास्ता न मिलने से लोगों में नाराजगी

रायपुर | रायपुर के कोटा रेलवे क्रॉसिंग फाटक को बंद करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। लेकिन इससे पहले किसी वैकल्पिक रास्ते का इंतज़ाम नहीं होने पर स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ गया है।

रोज़ाना 10–12 हजार लोग होते हैं प्रभावित

यह फाटक छात्रों, व्यापारियों और आम लोगों की आवाजाही का मुख्य मार्ग है। प्रतिदिन 10 से 12 हजार लोग इसी रास्ते से गुजरते हैं। फाटक बंद होने से इन सभी वर्गों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। स्थानीय लोगों की अपील है कि जब तक दूसरा रास्ता उपलब्ध न हो, तब तक फाटक बंद न किया जाए।

रेलवे प्रशासन का आश्वासन

रायपुर रेल मंडल के DRM दयानंद ने बताया कि फिलहाल फाटक बंद करने की कोई तारीख तय नहीं की गई है। उन्होंने कहा–

  • “तकनीकी सर्वेक्षण के बाद ही निर्णय लिया जाएगा।”

  • “हम वैकल्पिक रास्ता तलाश रहे हैं, 10–15 दिनों में किसी नतीजे पर पहुंचेंगे।”

ROB की संभावना नहीं, RUB पर भी अड़चन

फाटक बंद होने के बाद विकल्प के तौर पर ROB (रोड ओवर ब्रिज) या RUB (रोड अंडर ब्रिज) बनाने की योजना है। लेकिन DRM ने स्पष्ट किया कि कोटा फाटक पर ROB बनना संभव नहीं है। वहीं RUB के लिए भी तकनीकी दिक्कतें हैं, क्योंकि फाटक के दोनों तरफ लोगों ने मकान बना लिए हैं। RUB के लिए पर्याप्त लंबाई न होने पर वहां पानी भरने की समस्या बनी रहेगी।


Add Comment


Add Comment

960030820260416021008965415.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter