• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
बीजापुर और भी
बीजापुर में नाव पलटने से बह गई दो छात्राएं, शव झाडिय़ों में फंसा मिला
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 30 अगस्त 2025,  03:58 PM IST
  • 618
बीजापुर में नाव पलटने से बह गई दो छात्राएं, शव झाडिय़ों में फंसा मिला

बीजापुर । छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में हाल ही में आई भयंकर बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। कई घरों को नुकसान हुआ है और कई लोगों की जान भी चली गई है। बीते सोमवार को बीजापुर के भैरमगढ़ ब्लॉक में नाव पलटने से दो छात्राएं बाढ़ में बह गईं थीं। आज दोनों छात्राओं के शव झाडिय़ों में फंसे हुए मिले, जिससे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना के अनुसार, चिंगेर गांव के ग्रामीण नेलागोंडा घाट को नाव के माध्यम से पार कर रहे थे।

Image after paragraph

तभी अचानक नाव पलट गई और पांचवीं कक्षा में पढ़ाई कर रही दोनों छात्राएं बाढ़ में बह गईं। ग्रामीणों ने घटना की सूचना दी, जिसके बाद नगर सेना की टीम ने ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
शनिवार को दोनों छात्राओं के शव दो अलग-अलग स्थानों पर झाडिय़ों में फंसे हुए मिले। नगर सेना की टीम मौके पर पहुंची और शवों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और बाद में उन्हें उनके परिजनों को सौंपा जाएगा।

RO. NO Ooo
❮ ❯

Add Comment


Add Comment

RO. NO Ooo
558171020260826391010662253.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter