• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
अवैध शराब पर रानीतराई पुलिस की बड़ी कार्यवाही
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 31 अगस्त 2025,  07:59 PM IST
  • 506
अवैध शराब पर रानीतराई पुलिस की बड़ी कार्यवाही

ऑपरेशन विश्वास के तहत आरोपी गिरफ्तार, 38 पाव देशी प्लेन शराब जप्त

दुर्ग। थाना रानीतराई पुलिस ने अवैध शराब बिक्री पर बड़ी कार्यवाही करते हुए ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत सफलता हासिल की।

पाटन दुर्ग/ ग्राम घोरारी में पुलिस द्वारा रेड की गई। रेड के दौरान ग्राम घोरारी बस्ती मोड़ के पास आरोपी लोकेश कुमार बंजारे को बिक्री हेतु अवैध रूप से रखे गए 38 पाव देशी प्लेन शराब कीमती ₹3,040/- के साथ पकड़ा गया।

आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

पुलिस ने कहा है कि अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

आरोपी का नाम:

लोकेश कुमार बंजारे, ग्राम घोरारी, थाना रानीतराई, जिला दुर्ग।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter