• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
ऑनलाइन ठगी में म्यूल अकाउंट धारक गिरफ्तार – ऑपरेशन विश्वास अभियान की बड़ी सफलता
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 31 अगस्त 2025,  08:31 PM IST
  • 1190
ऑनलाइन ठगी में म्यूल अकाउंट धारक गिरफ्तार – ऑपरेशन विश्वास अभियान की बड़ी सफलता

ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज

दुर्ग पुलिस के ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत थाना उतई पुलिस ने ऑनलाइन ठगी की रकम को ट्रांजेक्शन कर प्राप्त करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

मुख्य बिंदु :

आरोपी ने अपने व्यक्तिगत दस्तावेज और बैंक खाता का उपयोग कर अवैध धन अर्जित किया।

आरोपी का बैंक खाता और संबंधित दस्तावेज जब्त किए गए।

म्यूल अकाउंट धारकों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

गृह मंत्रालय के समन्वय पोर्टल से मिली जानकारी के आधार पर पता चला कि आईडीएफएसी बैंक, उतई शाखा में आरोपी एम. पकंज ने अपने नाम पर बैंक खाता खुलवाया था। जांच में पाया गया कि आरोपी ने 16,00,000 रुपये (23.07.2025), 5,00,000 रुपये (19.07.2025), 8,00,000 रुपये (21.07.2025) और 50,000 रुपये (20.07.2025) ऑनलाइन ठगी की रकम अपने खाते में प्राप्त कर ट्रांजेक्शन किया।

आरोपी ने अपने परिचित राजू बाघ और दिल्ली के अन्य दो व्यक्तियों के साथ मिलकर यह रकम ट्रांसफर की। आरोपी को इसके एवज में 20,000 रुपये का भुगतान किया गया।

थाना उतई पुलिस ने अपराध क्रमांक 350/2025 धारा 317(2), 318(4), 61(2) बीएनएस एवं 66(घ) आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

इस कार्रवाई में थाना उतई के निरीक्षक महेश कुमार ध्रुव, उप निरीक्षक प्रमोद सिन्हा और एसीसीयू टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter