• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार – नेवई पुलिस की बड़ी कार्यवाही
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 31 अगस्त 2025,  08:37 PM IST
  • 930
धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार – नेवई पुलिस की बड़ी कार्यवाही

नेवई, – नेवई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जो दशहरा मैदान के पास धारदार लोहे का हथियार लहराकर आमजन को डराने-धमकाने का प्रयास कर रहा था।

सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से धारदार लोहे का चाकू जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया।

आरोपी की पहचान देवेन्द्र निर्मलकर, निवासी शनि मंदिर के पास नेवई बस्ती के रूप में हुई। इस मामले में अपराध क्रमांक 268/2025, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी ताकि लोगों में सुरक्षा की भावना बनी रहे।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter