• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
प्रदेश के 54 स्काउट-गाइड बच्चों को मिला राष्ट्रपति पदक सम्मान
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 1 सितम्बर 2025,  05:39 PM IST
  • 399
प्रदेश के 54 स्काउट-गाइड बच्चों को मिला राष्ट्रपति पदक सम्मान

दुर्ग/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण रहा, जब राजधानी दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित राष्ट्रपति स्काउट्स एवं गाइड्स अलंकरण समारोह में प्रदेश के 54 स्काउट-गाइड बच्चों को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडवीया ने देशभर से आए रोवर्स और रेंजर्स को पदक एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए। इस अवसर पर मंच पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, सांसद  मनोज तिवारी, सांसद बृजमोहन अग्रवाल,भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल जैन तथा मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त पूर्व खंडेलवाल (IAS) भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ राज्य भारत स्काउट गाइड की उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता संजय बोहरा ने बताया कि राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त करने वाले इन बच्चों ने न केवल प्रदेश का नाम रोशन किया, बल्कि स्काउट-गाइड आंदोलन की सशक्त छवि भी प्रस्तुत की है। उन्होंने कहा – “भारत स्काउट्स एवं गाइड्स युवाओं में आत्मनिर्माण, आत्मनिर्भरता और सेवा भावना का संस्कार भरता है। स्काउट्स का आदर्श वाक्य ‘तैयार रहो’ केवल जीवन का मंत्र नहीं, बल्कि राष्ट्र और समाज की सेवा हेतु सदैव तत्पररहने की प्रेरणा है।”
उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में राजधानी रायपुर में आयोजित होने वाला अंतरराष्ट्रीय जंबूरी निश्चित रूप से प्रदेश के गौरव को नई ऊँचाइयाँ प्रदान करेगा।

Image after paragraph


सम्मानित बच्चों को शुभकामनाएँ ..
राष्ट्रपति पदक से सम्मानित सभी 54 स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स एवं रेंजर्स को छत्तीसगढ़ स्काउट गाइड परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ दी गईं।
बता दे कि यह सम्मान समारोह न केवल बच्चों के लिए अविस्मरणीय रहा, बल्कि प्रदेशवासियों के लिए भी गर्व और प्रेरणा का क्षण बन गया।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter