• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
दीदी के गोठ‘‘ कार्यक्रम का जिला पंचायत सभा कक्ष में सफल आयोजन
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 1 सितम्बर 2025,  05:42 PM IST
  • 732
‘‘दीदी के गोठ‘‘ कार्यक्रम का जिला पंचायत सभा कक्ष में सफल आयोजन

दुर्ग। जिला पंचायत दुर्ग के सभा कक्ष में ‘‘दीदी के गोठ‘‘ रेडियो कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य कार्यपालन अधिकारी बजरंग कुमार दुबे ने की, वहीं इसका संचालन जिला पंचायत सदस्य श्रीमती श्रद्धा साहू एवं अध्यक्ष जनपद पंचायत कुलेश्वर देवांगन द्वारा किया गया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन की सरकार ने छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम बढ़ाया है।

Image after paragraph

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन की सरकार ने छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम बढ़ाया है। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत तैयार विशेष रेडियो कार्यक्रम “दीदी के गोठ” का शुभारंभ 31 अगस्त 2025 को दोपहर 12ः15 बजे किया गया।
कार्यक्रम के दौरान श्रीमती श्रद्धा साहू द्वारा महिलाओं को बर्तन बैंक से जुड़ने हेतु प्रेरित किया गया तथा उनके द्वारा संचालित यूट्यूब चौनल की प्रेरणादायक वीडियो प्रदर्शित की गई, जिससे महिलाओं को स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रोत्साहन मिला।
इस अवसर पर विकासखंड दुर्ग के क्लस्टर संगठन अंतर्गत ग्राम रिसामा, जेवरा, नागपुरा एवं अंडा की स्व-सहायता समूह की दीदियों एवं लखपति दीदी द्वारा ‘‘दीदी के गोठ‘‘ रेडियो कार्यक्रम को सुनाया गया एवं अन्य महिलाओं को प्रेरित किया गया। रेडियो प्रसारण के माध्यम से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय  एवं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से दीदी के गोठ के तहत मातृशक्ति को सशक्त वसलंबी बनाने के संबंध में दीदी के गोठ की बात सुनाई गई।

Image after paragraph


कार्यक्रम में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। महिलाओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार एवं सामाजिक विकास जैसे मुद्दों पर खुलकर चर्चा की। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दुबे ने योजनाओं से अधिकतम लाभ लेने हेतु महिलाओं को प्रेरित किया एवं उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला प्रतिनिधि, स्व-सहायता समूह की सदस्याएं, विभागीय अधिकारी एवं पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter