• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
होटल ईशा में देह व्यापार का भंडाफोड़, मैनेजर व ग्राहक गिरफ्तार – मालिक पर भी मामला दर्ज
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 1 सितम्बर 2025,  05:44 PM IST
  • 605
होटल ईशा में देह व्यापार का भंडाफोड़, मैनेजर व ग्राहक गिरफ्तार – मालिक पर भी मामला दर्ज

दुर्ग। वैशाली नगर पुलिस ने देह व्यापार के गोरखधंधे का बड़ा खुलासा करते हुए होटल ईशा, गदा चौक सुपेला में दबिश दी और होटल के मैनेजर शिव कुमार कुर्रे व एक ग्राहक मोहम्मद शोएब को रंगेहाथों गिरफ्तार किया। वहीं, जांच में होटल मालिक निक्कु उर्फ अमित की संलिप्तता भी सामने आई, जिसके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि होटल ईशा में महिलाओं से अवैध तरीके से देह व्यापार कराया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने योजना बनाकर एक कर्मचारी को प्वाइंटर बनाया। उसे 500-500 रुपये के दो नोट, जिन्हें पहले ही स्याही से चिन्हांकित किया गया था, देकर होटल में भेजा गया। जैसे ही मैनेजर ने पैसे लिए और प्वाइंटर रूम में पहुंचा, संकेत मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।
बरामद हुआ आपत्तिजनक सामान ..
तलाशी के दौरान होटल मैनेजर शिव कुमार कुर्रे से चिन्हांकित नोट बरामद हुए। इसके अलावा, 07 पैकेट आपत्तिजनक सामग्री, 03 मोबाइल फोन (जिनमें से एक में लड़कियों की तस्वीरें ग्राहकों को भेजने का डेटा मिला),
एक रजिस्टर जिसमें ग्राहकों और लड़कियों के नाम व समय अंकित थे, जप्त किए गए।
कमरा नंबर 15 की तलाशी में ग्राहक मोहम्मद शोएब खान मिला, जिसके पास से एक मोबाइल और बिस्तर के नीचे से आपत्तिजनक सामग्री (02 पैकेट) बरामद हुए।
पूछताछ में मैनेजर ने स्वीकार किया कि वह होटल मालिक निक्कु उर्फ अमित के कहने पर लड़कियों को बुलाकर रुकवाता था और ग्राहकों से सौदा कराता था।
दर्ज हुआ मामला ..
पुलिस ने शिव कुमार कुर्रे, मोहम्मद शोएब खान और होटल मालिक निक्कु उर्फ अमित के खिलाफ थाना वैशाली नगर में अपराध क्रमांक 292/2025 धारा 3, 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
इस कार्यवाही में वैशाली नगर पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय रही।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter