• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
धारदार हथियार से दहशत फैलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 2 सितम्बर 2025,  06:54 PM IST
  • 405
धारदार हथियार से दहशत फैलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

भिलाई/ थाना नेवई पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर धारदार हथियार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

घटना विवरण

दिनांक 02.09.2025 को पुलिस को सूचना मिली कि नेवई बैकुंठ धाम के पास वाली नर्सरी के पास एक व्यक्ति धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने का प्रयास कर रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी केवल दास मानिकपुरी उर्फ भोला, निवासी स्टेशन मरोदा बीआरपी कॉलोनी, मौसमी किराना स्टोर के पास को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से लोहे का धारदार चापड़ जप्त किया गया।

इसी प्रकार नेवई डैम के पास श्रवण गंगराई, निवासी स्टेशन मरोदा एचएससीएल कॉलोनी, लोगों में दहशत फैला रहा था। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर उसके कब्जे से भी धारदार चापड़ जप्त किया।

कानूनी कार्रवाई

दोनों मामलों में अपराध क्रमांक 271/2025 एवं 272/2025 दर्ज कर धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Image after paragraph


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter