• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
मां की पीड़ा :
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 2 सितम्बर 2025,  04:17 PM IST
  • 1290
भिलाई से बड़ी खबर | मां की पीड़ा में गुमशुदगी का दर्द 16 साल की बेटी 7 दिन से लापता, मां ने सोशल मीडिया पर लगाई गुहार

भिलाई के उमदा इलाके की उगाला बंजारे की ज़िंदगी पिछले 7 दिनों से ठहर गई है। उनकी 16 साल की बेटी 27 अगस्त की सुबह घर से काम पर जाने निकली थी और फिर कभी वापस नहीं लौटी। मां की आंखें हर पल दरवाज़े पर टिकी हैं, दिल में एक ही सवाल – "मेरी बच्ची कहां होगी?"

रोते हुए लगाई गुहार

बेटी की तलाश में भटक चुकी मां ने आखिरकार सोशल मीडिया का सहारा लिया। रोते-रोते हाथ जोड़कर उन्होंने एक वीडियो में कहा
 "मेरी 16 साल की बेटी 7 दिन से लापता है। पुलिस मेरी कोई मदद नहीं कर रही। मैं बार-बार थाने जा रही हूं, पर कोई जवाब नहीं मिलता। प्लीज़ सर… मुझे मेरी बेटी से मिला दीजिए। वह मेरी पूरी दुनिया है।"

वीडियो वायरल होने के बाद आसपास के लोग और सामाजिक संगठन मां की इस बेबसी से गहराई से जुड़ गए हैं और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाने लगे हैं।

शिकायत पर देरी का आरोप

परिवार का आरोप है कि बेटी के गायब होने की सूचना उसी दिन पुलिस को दी गई थी, लेकिन जवाब मिला कि "गुमशुदगी 24 घंटे बाद दर्ज होगी।" नतीजा यह हुआ कि रिपोर्ट अगले दिन लिखी गई। परिजनों का कहना है कि अगर पुलिस ने पहले ही कदम उठाए होते तो शायद अब तक बेटी मिल जाती।

"मेरी जिंदगी में बेटी ही सब कुछ है"

उगाला बंजारे बार-बार कहती हैं –
 "मेरी बेटी ही मेरा सहारा है। उसके बिना मेरी जिंदगी अधूरी है। मुझे किसी भी हाल में मेरी बेटी चाहिए।"
उनकी यह पुकार पूरे शहर का दिल छू रही है।

पुलिस का दावा

वहीं, भिलाई-3 थाना प्रभारी अंबर सिंह का कहना है कि मामले में पुलिस की ओर से कोई लापरवाही नहीं हुई है। जांच चल रही है और हर एंगल पर काम किया जा रहा है।

Image after paragraph


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter