• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
देश विदेश और भी
बाढ़ पीड़ित पंजाब के लिए केजरीवाल का ऐलान, 1 महीने की सैलेरी जमा कराएंगे AAP सांसद-विधायक
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 2 सितम्बर 2025,  09:19 PM IST
  • 398
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बाढ़ पीड़ित पंजाब की मदद के लिए अपने सभी विधायकों, मंत्रियों और सांसदों से अपनी एक महीने की तनख्वाह दान करने का आग्रह किया है।

 इन दिनों पंजाब में भारी बारिश और बाढ़ के कारण त्राहिमाम मचा हुआ है। 1000 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। 30 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं हजारों लोग अपने घरों को छोड़ पलायन करने को मजबूर हैं। 96,000 हेक्टेयर से ज्यादा की फसलें खत्म हो चुकी हैं। हर तरफ पानी-पानी नजर आ रहा है।

वहीं बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आम आदमी पार्टी ने लोगों से मदद मांगी है। अरविंद केजरीवाल ने एक स्कैनर जारी कर लोगों से अपील की है कि वे अपने अनुसार पंजाब राहतकोष में चंदा दें। ये चंदा बाढ़ी पीड़ितों की मदद के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

इसके अलावा उन्होंने ये ऐसान भी किया है कि आम आदमी पार्टी के सभी सांसद और विधायक अपने एक महीने की तनख्वाह मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करेंगे। अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट की है। इस वीडियो में उन्होंने कहा है कि पंजाब केवल एक राज्य नहीं है बल्कि देश की मजबूत ढाल है। जब देश में खाने की कमी हुई, तो डर ये था कि बढ़ती जनसंख्या का पेट कैसे भरा जाएगा।

हालांकि पंजाब ने हरित क्रांति के दौरान अपनी धरती में बीज और खाद डालकर अनाज पैदा किया और पूरे देश का पेट भरा। वर्तमान समय में पंजाब ने पूरे देश का पेट भरने की जिम्मेदारी उठाई है। आज वही पंजाब मुसीबत में है। आज कुदरत ने पंजाब के लोगों पर कहर बरसाया है। पंजाब में बेशुमार पानी के कारण खेत डूब गए हैं। किसानों की फसलें खराब हो चुकी हैं। लोग बेघर और बेरोजगार हो गए हैं। ऐसे में भी अपनी मुसीबत भूल कर जितना हो सकता है, हर पंजाबी एक दूसरे की मदद कर रहा है। केवल पंजाब में ही ये इंसानियत की मिसाल संभव है।

37 साल बाद पंजाब ऐसी भयानक तबाही देख रहा है। ये एक इतना बड़ा संकट है, जिसकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते। ऐसे घड़ी में भगवंत मान सरकार और आम आदमी पार्टी पूरी तरह से मदद के लिए खड़ी है। सभी विधायक, नेता मंत्री जी जान लगाकर लोगों की सेवा कर रहे हैं। कार्यकर्ता दिन रात राहत कार्यों में जुटे हुए हैं। देश में जहां भी आम आदमी पार्टी के विधाय, सांसद हैं, वो सब अपने एख महीने की तनख्वाह बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सीएम राहत कोष में दान कर रहे हैं।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter