• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
8 लाख खर्च कर स्कूल को बनाया लर्निंग हब:दुर्ग की डॉ. प्रज्ञा सिंह को राष्ट्रपति पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित, स्कूल को दी नई पहचान
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 2 सितम्बर 2025,  09:32 PM IST
  • 299
8 लाख खर्च कर स्कूल को बनाया लर्निंग हब:दुर्ग की डॉ. प्रज्ञा सिंह को राष्ट्रपति पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित, स्कूल को दी नई पहचान

दुर्ग जिले के हनोदा माध्यमिक स्कूल की शिक्षिका डॉ. प्रज्ञा सिंह को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय समारोह में मिलेगा।

डॉ. प्रज्ञा सिंह ने अपनी निजी बचत से करीब 8 लाख रुपए खर्च कर स्कूल को नई पहचान दी है। उन्होंने खाली कमरों को लैब, लाइब्रेरी, गणित पार्क और उल्लास केंद्र में बदला है। गणित पार्क में बच्चे खेल-खेल में संख्याएं और समीकरण सीखते हैं। उल्लास केंद्र खेलकूद और मनोरंजन का स्थल है।

पीएचडी की उपाधि रखती हैं शिक्षिका

शिक्षा को रोचक बनाने के लिए उन्होंने लूडो, सांप-सीढ़ी और छत्तीसगढ़ी परंपराओं का उपयोग किया है। डॉ. सिंह चार विषयों में स्नातकोत्तर और एक विषय में पीएचडी की उपाधि रखती हैं। वे शिक्षा को पेशे से अधिक जीवन का उद्देश्य मानती हैं।

उनके प्रयासों से स्कूल के कई विद्यार्थी उच्च शिक्षा की ओर बढ़े हैं। वे गांव के बुजुर्गों को भी साक्षरता अभियान से जोड़ रही हैं। डॉ. सिंह का यह योगदान पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा है। उन्होंने दिखाया है कि कैसे एक शिक्षक अपने प्रयासों से स्कूल की तस्वीर बदल सकता है।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter