• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
लूतिया डैम टूटा, 2 की मौत, 4 लापता
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 3 सितम्बर 2025,  08:54 PM IST
  • 987

बलरामपुर । जिले में मंगलवार रात भारी बारिश के कारण लूतिया डैम के अचानक टूट जाने से बड़ा हादसा हो गया. इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है और चार लोग अभी भी लापता हैं. वहीं, कुछ लोग घायल हुए हैं. डैम के नीचे बने दो घर पानी के तेज बहाव में बह गए।
यह हादसा मंगलवार रात करीब 10 बजे हुआ. तातापानी चौकी के पास स्थित 50 साल पुराना यह डैम लगातार हो रही बारिश से पूरी तरह भर गया था. डैम के अचानक टूट जाने से आसपास के इलाकों में तबाही मच गई. हादसे की जानकारी मिलते ही कलेक्टर और एसपी समेत अन्य अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू करवाया। एनडीआरएफ और प्रशासन की टीमें बचाव कार्य में जुटी हुई हैं. बह गए मकानों के मलबे और पानी में लापता लोगों की तलाश जारी है. इस आपदा में कई मवेशियों की भी मौत हो गई, जबकि कुछ मवेशी बह गए. प्रशासन की कोशिश है कि जल्द से जल्द लापता लोगों का पता लगाया जा सके और घायलों को इलाज मुहैया कराया जाए।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter