• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
गणेश विसर्जन के दौरान बोलेरो वाहन ने मचाया कहर, 3 की मौत, आरोपी गिरफ्तार
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 3 सितम्बर 2025,  08:56 PM IST
  • 875
गणेश विसर्जन के दौरान बोलेरो वाहन ने मचाया कहर, 3 की मौत, आरोपी गिरफ्तार

जशपुर । जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जुरूडांड में दिनांक 02 सितंबर 2025 की रात्रि एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान भीड़ में एक बोलेरो वाहन घुस गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात लगभग 11 बजे ग्रामवासियों द्वारा गणेश प्रतिमा को छोटे हाथी में रखकर विसर्जन के लिए जुलूस निकाला गया था। इस जुलूस में लगभग 120-150 लोग शामिल थे और प्रतिमा के पीछे ट्रैक्टर व डीजे भी चल रहा था।
इसी दौरान बोलेरो वाहन जिसे सुखसागर वैष्णव 40 वर्ष, निवासी कुदमुरा, थाना बगीचा शराब के नशे में तेजी और लापरवाहीपूर्वक चला रहा था, ने अचानक भीड़ में घुसकर कई लोगों को रौंद दिया। इस हृदयविदारक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें अरविंद केरकेट्टा (उम्र 19), विपिन प्रजापति (उम्र 17) और खिरोवती यादव (उम्र 32) शामिल हैं। तीनों मृतक ग्राम जुरूडांड, थाना बगीचा के निवासी थे। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी तथा एसडीओपी बगीचा दिलीप कोसले द्वारा स्थिति का जायजा लिया गया और घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाकर उनके उचित इलाज की व्यवस्था की गई। पुलिस ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए आरोपी चालक सुखसागर वैष्णव के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है तथा दुर्घटना कारित बोलेरो वाहन को जप्त कर आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया है।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter