• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
भोपाल और भी
भाजपा नेताओं को माफिया से बचाने आई कांग्रेस, बोली- डरो मत लड़ो
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 12 अक्टूबर 2024,  08:01 PM IST
  • 87
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के उस बयान को भी रेखांकित किया जिसमें उन्होंने स्वीकार किया था कि गली-गली में नशा बिक रहा है। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा के नेता खुद अपनी सरकार में बेबस नजर आ रहे हैं, और अब कांग्रेस भाजपा विधायकों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए तैयार है।
इंदौर में कांग्रेस ने हाल ही में एक अनोखा प्रदर्शन किया, जहां उन्होंने भाजपा विधायकों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए। कांग्रेस ने गांधी भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय पर "कांग्रेस करेगी, कांग्रेस करेगी" जैसे नारे वाले पोस्टर लगाए और भाजपा विधायकों को सुरक्षा देने की बात कही। यह प्रदर्शन मुख्य रूप से भाजपा विधायकों के उस बयान के बाद हुआ है जिसमें उन्होंने अपनी जान को खतरा बताया था, और एसपी के सामने दंडवत होने की बात कही थी। भाजपा शासन में ताकतवर हो गए माफिया कांग्रेस प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल ने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा शासन के तहत माफिया इतने ताकतवर हो गए हैं कि भाजपा के ही विधायक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। भाजपा विधायक प्रदीप पटेल, संजय पाठक और अन्य विधायकों ने खुलकर कहा है कि उन्हें जान का खतरा है। इसके अलावा पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव और अजय विश्नोई ने भी सरकार पर माफियाओं के सामने झुकने का आरोप लगाया है।

RO. NO 13220/ 69

RO. NO 13220/ 69

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13220/ 69
62805062025134333industryinvestment.png
RO. NO 13220/ 69
62805062025134333industryinvestment.png





Get Newspresso, our morning newsletter