• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
मध्य प्रदेश और भी
स्पर्धा बैडमिंटन में खिलाड़ियो ने दिखाई हाथ की कला, रोटरी क्लब ऑफ वैनगंगा दीवास ने किया आयोजन
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 3 सितम्बर 2025,  09:17 PM IST
  • 483
स्पर्धा बैडमिंटन में खिलाड़ियो ने दिखाई हाथ की कला, रोटरी क्लब ऑफ वैनगंगा दीवास ने किया आयोजन

विजेता प्रतिभागियों को 15 हजार के मिले केस प्राईज, अध्यक्ष बोली शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेल जरूरी
बालाघाट
। जिले की अग्रणी सामाजिक सेवा संस्था रोटरी क्लब ऑफ वैनगंगा दीवास का गत दिवस दो दिवसीय बैडमिंटन स्पर्धा का आयोजन का समापन किया गया। जिसमें अंडर-14 से लेकर अंडर-19 के सैकड़ो खिलाड़ियो ने हिस्सा लिया।
जिसका समापन मुख्य अतिथि एसडीएम गोपाल सोनी और क्लब एजी सौरभ माहेश्वरी के विशिष्ट आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम में मौजूद रही दीवास अध्यक्ष रोटे. रीतु माहेश्वरी ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य खेल के माध्यम से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ाना था। जिसमें सभी 135 बच्चों ने खेल में जो अपना कौशल दिखाया है, वह सराहनीय है और बच्चो के लिए क्लब, भविष्य में भी प्रतियोगिता का आयोजन करेगा। ताकि मोबाईल छोड़कर बच्चे खेल की ओर आए और अपना विकास करें।
रोटे. पूनम सचदेव के मंच संचालन में इवेंट चेयरपर्सन रोटे. गीता सचदेव और रोटे. सुरभी कारडा द्वारा आयोजित स्पर्धा बैंडमिटन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता, उपविजेता और रनरअप प्रतिभागियों को अतिथियो के हस्ते 15 हजार रूपए के कैश पाईज, दिए गए। समापन कार्यक्रम में दीवास सचिव रोट. गुलशन माहेश्वरी, ट्रेजरर रोटे. रश्मि बाघरेचा, रोटे. दिव्या वैद्य, मेघा चोपड़ा, श्रुति तिवारी, श्रद्धा वैद्य, आस्था कांकरिया, चारू जैन, सविता पालेवार, घनिष्ठा कोठारी, हेमा वाधवानी, हीरल त्रिवेदी, श्वेता सेठिया सहित अन्य क्लब सदस्य मौजूद रही।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter