• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
भोपाल और भी
BJP का नया फार्मूला : ‘एक परिवार-एक पद’ से गिरीश गौतम के बेटे ने छोड़ा पद
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 3 सितम्बर 2025,  09:50 PM IST
  • 668
BJP का नया फार्मूला : ‘एक परिवार-एक पद’ से गिरीश गौतम के बेटे ने छोड़ा पद

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में परिवारवाद पर लगाम लगाने के लिए “वन फैमिली, वन पोस्ट” का फॉर्मूला लागू कर दिया है। इस नियम के चलते पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के बेटे राहुल गौतम को मऊगंज जिला उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देना पड़ा।


 पार्टी की सख्ती

  • जैसे ही प्रदेश नेतृत्व को जानकारी मिली कि राहुल, गिरीश गौतम के पुत्र हैं, तुरंत उन्हें पद छोड़ने को कहा गया

  • राहुल गौतम ने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को औपचारिक इस्तीफा भेज दिया


 असर

  • राहुल के इस्तीफे से साफ है कि अब अन्य नेताओं के बेटा-बेटी भी पार्टी पदों पर नहीं टिक पाएंगे

  • “एक परिवार-एक पद” का यह नियम, संगठन में परिवारवाद पर पार्टी की अब तक की सबसे कड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।


 साफ संदेश : भाजपा में अब परिवार के दो लोग संगठन में एक साथ पद पर नहीं रहेंगे।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter