• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
जिले की आद्रतायुक्त भूमि के चिन्हांकन व डिमार्केशन कार्य हेतु संयुक्त प्रशिक्षण संपन्न
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 4 सितम्बर 2025,  06:43 PM IST
  • 826
जिले की आद्रतायुक्त भूमि के चिन्हांकन व डिमार्केशन कार्य हेतु संयुक्त प्रशिक्षण संपन्न

दुर्ग/ जिले की वेटलैंड (आद्रतायुक्त भूमि) के चिन्हांकन, डिमार्केशन कार्य हेतु आज दुर्ग तहसील के समस्त राजस्व निरीक्षकों, पटवारियों, बीटगार्ड की संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम खालसा स्कूल दुर्ग में आयोजित किया गया। माननीय सर्वाेच्च न्यायालय के आदेशानुसार राज्य की आद्रा भूमि प्राधिकरणों को जमीनी स्तर पर जांच करने और 2.25 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल वाली सभी आर्द्रभूमियों की सीमाओं का सीमांकन किए जाने के निर्देश है। इसी परिपेक्ष्य में यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस कार्य हेतु राजस्व विभाग के पटवारी, नोडल, वन विभाग के बीटगार्ड तथा ग्राम पंचायत/नगरीय निकाय द्वारा नामांकित वेटलैंड मित्र सदस्य होंगे। आज आयोजित प्रशिक्षण सत्र को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्री अभिषेक अग्रवाल, एसडीएम दुर्ग श्री हरवंश सिंह मिरी ने संबोधित कर आवश्यक निर्देश दिये। प्रशिक्षण में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्री अभिषेक अग्रवाल, एसडीएम श्री हरवंश सिंह मिरी, तहसीलदार श्री प्रफुल्ल गुप्ता, एसडीओ फॉरेस्ट श्री धनेश साहू, अतिरिक्त तहसीलदार श्रीमती क्षमा, श्री हुलेश्वर सहित राजस्व निरीक्षक, पटवारी, रेंजर, बीटगार्ड उपस्थित थे।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter