• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
दहेज के लिए 22 साल की नवविवाहिता को तेजाब पिलाकर मार डाला
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 7 सितम्बर 2025,  12:21 PM IST
  • 357
गुलफिजा केस: संक्षेप में पीड़िता : 22 वर्षीय गुलफिजा, शादी फरवरी 2025 में अमरोहा के परवेज से हुई। आरोप : ससुरालवाले दहेज में ₹10 लाख की मांग कर रहे थे। घटना : 11 अगस्त को पति और ससुरालवालों ने तेजाब पिलाया (परिवार का आरोप)। अस्पताल में संघर्ष : 17 दिन तक इलाज चला, खून की उल्टियां होती रहीं। मौत : 27 अगस्त को दम तोड़ा। इलाज में लापरवाही : ससुरालवाले इलाज की फाइल लेकर फरार। कई अस्पतालों ने भर्ती करने से मना किया।

मुरादाबाद/अमरोहा।
अमरोहा में दहेज लोभियों की हैवानियत का दर्दनाक मामला सामने आया है। 22 वर्षीय गुलफिजा की शादी को महज 6 महीने हुए थे, लेकिन ससुरालवालों की दहेज की भूख ने उसकी जान ले ली। आरोप है कि पति परवेज और उसके परिवारवालों ने 11 अगस्त को उसे तेजाब पिला दिया, जिससे वह 17 दिन तक अस्पताल में तड़पती रही और आखिरकार 27 अगस्त को दम तोड़ दिया।


मायके वालों का दर्द: "अम्मी, रो मत... मैं ठीक हो जाऊंगी"

गुलफिजा की मां अफसरीन ने रोते हुए बताया कि बेटी ने आखिरी वक्त में कहा था –
"अम्मी, रो मत, मैं ठीक हो जाऊंगी। अल्लाह इन्हें सजा देगा।"
परिवार का कहना है कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही दहेज में ₹10 लाख की मांग को लेकर गुलफिजा को प्रताड़ित किया जाने लगा।


पिता का आरोप: लात-घूंसों से मारने के बाद पिलाया एसिड

गुलफिजा के पिता मोहम्मद फुरकान ने कहा, "11 अगस्त को ससुराल से फोन आया कि बेटी ने खुद तेजाब पी लिया है। जब हम पहुंचे तो उसकी हालत गंभीर थी। इलाज के दौरान पता चला कि पहले उसे पीटा गया और फिर एसिड पिलाया गया।"


इलाज में लापरवाही, ट्रीटमेंट रिकॉर्ड गायब

परिवार का आरोप है कि ससुरालवाले इलाज के कागजात लेकर फरार हो गए, ताकि सच्चाई सामने न आए।

  • अस्पताल ने हालत बिगड़ने के बाद दोबारा भर्ती करने से इनकार कर दिया।

  • दिल्ली AIIMS और सफदरजंग अस्पताल ने भी इलाज से मना कर दिया, क्योंकि मेडिकल फाइलें नहीं थीं।

  • इलाज न मिलने से गुलफिजा की मौत हो गई।


परिवार की 3 मांगें

  1. सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा

  2. अस्पताल की लापरवाही की जांच

  3. आर्थिक मुआवजा


परवेज गिरफ्तार, बाकी आरोपी फरार

गुलफिजा के पति परवेज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन ससुर, सास, दो भाई और दो फूफा फरार हैं
अमरोहा पुलिस ने बताया कि दहेज उत्पीड़न के केस में हत्या की धाराएं भी जोड़ दी गई हैं।


पड़ोसियों का दावा: खुद पिया था एसिड

वहीं, पड़ोसियों का कहना है कि झगड़े के दौरान गुलफिजा ने गुस्से में खुद ही एसिड पी लिया था। हालांकि, मायकेवाले इसे साजिश बताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।


जांच अधिकारी बोले

CO सिटी शक्ति सिंह ने बताया –
"मुख्य आरोपी परवेज हमारी गिरफ्त में है। बाकी आरोपियों को भी जल्द पकड़ा जाएगा। मामले की जांच जारी है।

RO. NO 13766/ 8

RO. NO 13766/ 8

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13766/ 8
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13766/ 8
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13766/ 8
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13766/ 8
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter