• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
बालोद और भी
10 साल से फरार चिटफंड कंपनी का डायरेक्टर काली प्रसाद मिश्रा गिरफ्तार
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 7 सितम्बर 2025,  02:33 PM IST
  • 1398
10 साल से फरार चिटफंड कंपनी का डायरेक्टर काली प्रसाद मिश्रा गिरफ्तार

बालोद। माइक्रोलिजिंग एंड फंडिंग लिमिटेड और माइक्रोफाइनेंस चिटफंड कंपनी का डायरेक्टर काली प्रसाद मिश्रा (39) को पुलिस ने 10 साल बाद गिरफ्तार कर शनिवार को रिमांड पर भेजा। आरोपी ओडिशा के भुवनेश्वर का निवासी है और उस पर बालोद में कई गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज था।

विशेष टीम ने की गिरफ्तारी

  • दुर्ग रेंज के आईजी रामगोपाल गर्ग और एसपी योगेश पटेल के निर्देश पर साइबर सेल व बालोद थाना की टीम भुवनेश्वर रवाना हुई।

  • स्थानीय पुलिस और मुखबिर की मदद से कई दिनों की तलाश के बाद आरोपी को दबोच लिया गया।

  • आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और चिटफंड एक्ट सहित कई धाराओं में अपराध दर्ज है।

निवेशकों से ठगी का आरोप

  • मिश्रा एजेंटों के माध्यम से लोगों से अधिक ब्याज का लालच देकर निवेश करवाता था।

  • निवेशकों को बांड पेपर पर पावती दी जाती थी।

  • कंपनी की जांच शुरू होने के बाद 2013-14 में उसने डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया और फरार हो गया।

आरोपी की जीवनशैली

  • मिश्रा ने बताया कि वह एमबीए कर चुका है और फरारी के दौरान उधार लेकर वीडियो रील्स बनाकर जीवन यापन करता रहा।

  • पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर बालोद लाया।

लगातार कस रहा शिकंजा

  • पुलिस का चिटफंड कंपनियों के जरिए धोखाधड़ी करने वालों पर लगातार शिकंजा कसना जारी है।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter