• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
दुर्ग में खाने के विवाद पर हत्या:चाइनीज दुकान में
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 7 सितम्बर 2025,  03:12 PM IST
  • 240
दुर्ग में खाने के विवाद पर हत्या:चाइनीज दुकान में

दुर्ग के कचहरी वार्ड में स्थित जय हनुमान मुंबई वेज चाइनीज दुकान में शनिवार देर रात हत्या की वारदात हुई है। खाना खाने को लेकर हुए विवाद में भूपेंद्र सागर ने गैस सिलेंडर से शम्भू उड़िया की हत्या कर दी। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, दोनों के बीच खाना खाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। विवाद बढ़ने पर भूपेंद्र ने दुकान में रखे सिलेंडर को उठाया। उसने सिलेंडर से शम्भू के सिर पर 3-4 बार वार किए। इन वारों से शम्भू बुरी तरह घायल हो गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना स्थल पर वारदात के बाद बिखरा खून।

घटना स्थल पर वारदात के बाद बिखरा खून।

नशे का आदी है आरोपी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी भूपेंद्र सागर नशे का आदी है। वो अक्सर विवाद करता रहता था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, पुलिस मामले में आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच जा रही है।

पुलिस ने आरोपी भूपेंद्र सागर को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी भूपेंद्र सागर को गिरफ्तार कर लिया है।

जानिए क्या बोली पुलिस

दुर्ग सीएसपी हर्षित मेहर ने बताया कि, पुलिस को शनिवार रात करीब 9:30 बजे यह सूचना मिली थी कि, चाइनीस फूड सेंटर के पास शंभू सागर बॉडी मिली है, तो तुरंत पुलिस पहुंची। पुलिस ने अलग-अलग टीम बनाकर आरोपी भूपेंद्र सागर को एक घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया।

गणेश विसर्जन का दिन चल रहा था, तो आरोपी नशे में गाली-गलौज कर रहा था। जिसे लेकर दोनों के बीच बहसबाजी हुई। लड़ाई करते-करते दोनों फास्ट फूड सेंटर के पास पहुंचे, जहां भूपेंद्र ने सिलेंडर से शंभू पर हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter