• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
पुलिसवाला बोला-होशियारी मत मार, दुनिया बिगाड़ दूंगा.
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 7 सितम्बर 2025,  03:18 PM IST
  • 574
दुर्ग में आर्मीमैन से भिड़े पुलिसकर्मी, ईद पर भगवा झंडा हटवाने आए थे; जवान का गला पकड़कर धमकाया

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के मचांदूर गांव में आर्मीमैन के परिवार और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद हो गया। घटना ईद-ए-मिलाद-उन-नबी वाली शाम की है। आर्मी जवान की मां नेहा निषाद ने आरोप लगाया है कि उनके घर में लगा भगवान राम का झंडा जबरन हटवाने 2 पुलिसकर्मी पहुंचे, जिन्होंने बेटे कौशल निषाद के साथ अभद्र व्यवहार किया।

घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में 2 पुलिसवाले दिखाई दे रहे हैं। एक पुलिसकर्मी जवान से कहते सुनाई दे रहा है कि होशियारी मत मार, दुनिया बिगाड़ दूंगा। मामला मचांदूर चौकी क्षेत्र का है।

नेहा निषाद ने बताया कि उनका बेटा कौशल निषाद 20 दिनों की छुट्टी पर घर आया हुआ है। शुक्रवार रात जब पुलिसकर्मी झंडा हटवाने आए तो उन्होंने उसका कॉलर पकड़कर गाली-गलौज की और थाने ले जाने की धमकी दी।

पुलिसकर्मियों ने यह कहकर झंडा हटाने को कहा कि मुस्लिम त्योहार चल रहा है। नेहा निषाद ने सवाल किया कि, "क्या अब अपने घर में धार्मिक प्रतीक लगाने के लिए भी किसी और समुदाय की इजाजत लेनी होगी?" और झंडा हटाने से मना कर दिया। इसी बात पर पुलिसकर्मी भड़क गए।

देखिए पहले ये तस्वीरें...

एक पुलिसवाला वर्दी में था, दूसरा सिविल ड्रेस में था। झंडे को लेकर सेना के जवान से विवाद हो गया।

एक पुलिसवाला वर्दी में था, दूसरा सिविल ड्रेस में था। झंडे को लेकर सेना के जवान से विवाद हो गया।

विवाद बढ़ा तो दोनों पुलिसकर्मियों ने जवान का कॉलर पकड़ लिया।

विवाद बढ़ा तो दोनों पुलिसकर्मियों ने जवान का कॉलर पकड़ लिया।

जबरदस्ती हाथों को पकड़कर थाने ले जाने की कोशिश करने लगे।

जबरदस्ती हाथों को पकड़कर थाने ले जाने की कोशिश करने लगे।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter