• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले बाप-बेटे गिरफ्तार, 70 लाख की ठगी का खुलासा
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 7 सितम्बर 2025,  03:29 PM IST
  • 720
सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले बाप-बेटे गिरफ्तार, 70 लाख की ठगी का खुलासा

दुर्ग। अंजोरा पुलिस ने सरकारी नौकरी का लालच देकर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले बाप-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चपरासी की नौकरी के लिए ढाई लाख और बाबू की नौकरी के लिए 4 लाख रुपए की दर तय कर लोगों से रकम वसूलते थे। ठगी की रकम से उन्होंने कुथरेल में 12 लाख रुपए का प्लॉट खरीदा था

कैसे हुआ खुलासा?

  • बालोद निवासी संतराम देशमुख ने बेटे और दामाद की नौकरी लगाने के लिए जून 2022 में आरोपियों को 5 लाख रुपए और दस्तावेज दिए

  • लंबे समय तक नौकरी न मिलने और टालमटोल के बाद संतराम ने 3 सितंबर को केस दर्ज कराया।

  • जांच में कई और पीड़ित सामने आए, जिससे ठगी का बड़ा नेटवर्क उजागर हुआ।

गिरफ्तार आरोपी

  • भेषराम देशमुख (62) और बेटा रविकांत (32), दोनों को दुर्ग बस स्टैंड से पकड़ा गया।

  • पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि अब तक 12 से ज्यादा लोगों से करीब 70 लाख रुपए वसूले।

  • रकम से 12 लाख का प्लॉट खरीदा, बाकी खर्च कर दी।

  • पुलिस ने प्लॉट की रजिस्ट्री, बैंक पासबुक और डायरी जब्त की।

तीसरा आरोपी फरार

  • ठगी के इस नेटवर्क का तीसरा आरोपी अरुण मेश्राम अब तक फरार है।

  • बाप-बेटे ने अरुण मेश्राम को मंत्रालय का बड़ा अफसर बताकर लोगों से पैसे वसूले।

  • पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

आगे की कार्रवाई

  • दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter