• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
धर्म और भी
पदमनाभपुर में खुद जल गया अहंकारी रावण
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 13 अक्टूबर 2024,  07:04 PM IST
  • 191
अनोखे दृश्य ने दर्शकों को किया आश्चर्यचकित दुर्ग। पदमनाभपुर मिनी स्टेडियम में शनिवार की रात दशहरा उत्सव में अनोखे दृश्य ने दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया। यहां का विशालकाय रावण का पुतला खुद जलकर स्वाहा हो गया। रावण का पुतला दहन के लिए भगवान श्री रामचंद्र का वेष धरे कलाकार और ना ही अतिथियों द्वारा अग्निबाण चलाया गया, बावजूद रावण का पुतला खुद जल उठा। दरअसल दशहरा उत्सव में रावण के पुतला दहन के पूर्व परंपरानुसार गगनचुंबी आतिशबाजी की गई। आतिशबाजी की यह चिंगारी रावण के पुतला में गिरी और देखते ही देखते रावण का पुतला भरभरा कर जल गया। बता दे कि जब यह घटनाक्रम सामने आया तो मंच पर अतिथियों का उद्बोधन चल रहा था। उत्सव के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव दीपक दुबे का उद्बोधन शेष था। रावण के पुतले के खुद जलने का यह घटनाक्रम इतनी तेज़ी से घटा की आयोजन समिति के सदस्य हाथ पर हाथ धरे रह गए। न्यू तरुण खेल एवं सांस्कृतिक समिति द्वारा प्रतिवर्ष पदमनाभपुर मिनी स्टेडियम में दशहरा उत्सव का भव्य आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी दशहरा उत्सव में समिति द्वारा रावण के विशालकाय पुतला के दहन के अलावा गगनचुंबी आतिशबाजी के प्रदर्शन, छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम, रामलीला मंचन के आयोजन की व्यवस्था की गई थी, लेकिन रावण के पुतले के अचानक जल उठने से दशहरा उत्सव का कार्यक्रम आधा अधूरा रह गया। संपूर्ण कार्यक्रम का आनंद नहीं उठा पाने का यह मलाल दर्शकों के चेहरों पर मायूसी के रूप में नजर आई। दशहरा उत्सव के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव दीपक दुबे थे। अध्यक्षता समाजसेवी रत्नाकर राव ने की। विशेष अतिथि नगर निगम के एमआईसी सदस्य दीपक साहू, पार्षद हेमा जगदीश शर्मा, समाजसेवी कैलाश बारमेचा, डॉ. दीपक वर्मा, जिला बेटी बचाओ मंच अध्यक्ष रश्मि अग्रवाल, एएसपी शहर अभिषेक झा, सीएसपी चिराग जैन मौजूद रहे। दशहरा उत्सव के अंत में दर्शकों की मायूसी को भापते हुए मुख्य अतिथि दीपक दुबे को कहना पड़ा कि बुराई के प्रतीक रावण के पुतले को यहां किसी को जलाना नहीं पड़ा। यह पुतला खुद जल उठा, जो हम सब के लिए सौभाग्य का विषय है। यह उत्सव हमें सिख देती है कि बुराई का हमेशा अंत होता है। इसलिए हमें बुराई का त्याग करना चाहिए। न्यू तरुण खेल एवं सांस्कृतिक समिति द्वारा इस दशहरा उत्सव में जिला पुलिस के साथ मिलकर साइबर अपराध से बचने का लोगों को संदेश भी दिया गया।इस अभिनव पहल पर आयोजन समिति जरूर दर्शकों को संदेश देने में सफल रही। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर ए.के. खान और आभार प्रदर्शन पूर्व पार्षद लीलाधर पाल ने किया इस अवसर पर न्यू तरुण खेल एवं सांस्कृतिक समिति पदमनाभपुर के अध्यक्ष अनुज दुबे, आनंद कपूर ताम्रकार, कुलवंत भाटिया, अन्य सदस्यों के अलावा हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter