• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
दुर्ग निगम की सामान्य सभा 18 सितम्बर को: सत्ता–विपक्ष की तैयारी, अधिकारियों पर बढ़ेगा दबाव
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 8 सितम्बर 2025,  01:54 PM IST
  • 1690
निगम की सभा राजनीतिक दृष्टि से बेहद अहम मानी जा रही है। सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष तक दोनों ही खेमे जल–निकासी, सफाई व्यवस्था, निर्माण कार्यों के टेंडर और प्रशासनिक अव्यवस्थाओं जैसे मुद्दों पर निगम अधिकारियों को घेरने की रणनीति बना रहे हैं। माना जा रहा है कि आगामी बैठक में अधिकारियों पर खासा दबाव देखने को मिलेगा।

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग की सामान्य सभा की बैठक 18 सितम्बर 2025 को श्रद्धेय मोतीलाल वोरा सभागार में आयोजित की जाएगी। इस संबंध में निगम सचिवालय ने महापौर अलका बाघमार और सभापति श्याम शर्मा के निर्देशानुसार सभी निर्वाचित पार्षदों को सूचना जारी की है।

नियम 2016 के तहत पार्षदों को विकास कार्यों एवं अन्य विषयों पर प्रश्न पूछने का अधिकार है। इसके लिए पार्षदों को अधिकतम दो प्रश्न 8 सितम्बर तक पृथक–पृथक आवेदन में तीन प्रतियों सहित सचिवालय में प्रस्तुत करना अनिवार्य किया गया है, ताकि विभाग समय पर उत्तर तैयार कर सके।

 

सूत्रों के अनुसार इस बार निगम की सभा राजनीतिक दृष्टि से बेहद अहम मानी जा रही है। सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष तक दोनों ही खेमे जल–निकासी, सफाई व्यवस्था, निर्माण कार्यों के टेंडर और प्रशासनिक अव्यवस्थाओं जैसे मुद्दों पर निगम अधिकारियों को घेरने की रणनीति बना रहे हैं। माना जा रहा है कि आगामी बैठक में अधिकारियों पर खासा दबाव देखने को मिलेगा।

नगर निगम सूत्रों का कहना है कि सत्ता पक्ष जहां विकास कार्यों की गति पर सवाल उठाएगा, वहीं विपक्ष निगम की नीतियों और टेंडरों की पारदर्शिता को लेकर आक्रामक तेवर अपना सकता है। इससे बैठक में तीखी नोकझोंक और गहन बहस होने की पूरी संभावना है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter