• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
करोड़ों रूपए की चना खरीदी को लेकर कानूनी दावपेंच
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 8 सितम्बर 2025,  09:29 PM IST
  • 1969
करोड़ों रूपए की चना खरीदी को लेकर कानूनी दावपेंच

रायपुर। आदिवासी जिलों (माडा) में चना वितरण करने की तैयारी नागरिक आपूर्ति निगम ने शुरू कर दी है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत प्रति राशन कार्ड 2 किलो चना राशन कार्ड धारक को दिया जाएगा। ज्ञात रहे चना खरीदी के लिए टेण्डर जारी कर दिया गया है। 300 करोड़ से अधिक का टेण्डर लेनेे के लिए इस समय कई रसूखदार एवं राजनेता सक्रिय हो गए हैं। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के प्रमुख के अनुसार राज्य में 60 लाख राशन कार्डधारक हैं, इनमें से 30 लाख राशन कार्ड धारक आदिवासी जिलों में हैं, इनमें प्रति राशन कार्ड दो किलो चना दिया जाएगा। सरकार को करीब 50 से 60 हजार च्टिल चना खरीदी कर वितरण किया जाएगा। राज्य आपूर्ति निगम के माध्यम से इसकी खरीदी की जाएगी। चना के आपूर्ति के लिए कई प्रभावशाली ठेकेदार सक्रिय हो गए हैं। राज्य में इसकी खरीदी करोड़ों में होगी। चना आपूर्ति करने के  लिए दिल्ली की एक शासकीय संस्था एवं कई निजी आपूर्तिकर्ता टेण्डार में व्याप्त विसंगतियों को दूर करने के लिए हाईकोर्ट पहुंच गए हैं, लेकिन सरकार ने भी कैबिएट दायर कर दिया है। पहले आवेदक की सुनवाई के पश्चात सरकार के पक्ष के भी सुनवाई होगी। राज्य आपूर्ति निगम में ठेके की शर्तों एवं अन्य नियमों का हलावा देते हुए टेण्डर की तिथि तय कर दी गई है। इसके चलते अब रसूखदार ठेकेदार ठेका लेने के लिए सक्रिय हो गए हैं। मुख्यमंत्री के गृह जिले के कई ठेकेदार इस ठेके को लेने के लिए सक्रिय है, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के विजय कुमार धृतलहरे ने बताया कि राज्य में चना वितरण का काम सार्वजनिक वितरण प्रणाली द्वारा किया जाता है, लेकिन हमें बतौर कमीशन कुछ नहीं मिलता, इधर नागरिक आपूर्ति निगम के प्रमुख के अनुसार यह ठेका करीब 390 करोड़ होगा, जिसमें करीब 77 हजार च्ंिटल चना खरीदना होगा। यह चना आदिवासी क्षेत्र कहे जाने वाले सरगुजा बस्तर सहित अन्य क्षेत्रों में वितरित किया जाएगा।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter