• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
सेंट्रल एवेन्यू रोड पर हेलमेट अनिवार्य, यातायात पुलिस की विशेष कार्रवाई शुरू
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 9 सितम्बर 2025,  04:24 PM IST
  • 282
सेंट्रल एवेन्यू रोड पर हेलमेट अनिवार्य, यातायात पुलिस की विशेष कार्रवाई शुरू

भिलाई। यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। 9 सितम्बर 2025 से भिलाई की सेंट्रल एवेन्यू रोड (मुर्गा चौक से सेक्टर-9 चौक तक) पर दोपहिया वाहन चालकों एवं सवारियों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।
यह पूरा मार्ग ग्रे स्पॉट क्षेत्र के रूप में चिन्हित है, जहाँ लगातार सड़क दुर्घटनाएँ, रैश ड्राइविंग, मॉडिफाइड साइलेंसर से ध्वनि प्रदूषण, प्रेशर हॉर्न का दुरुपयोग और तीन सवारी जैसे गंभीर मामले सामने आते रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए जिले में कलेक्टर के आदेशानुसार “नो हेलमेट – नो पेट्रोल” नीति भी लागू कर दी गई है।

Image after paragraph

बढ़ते ट्रैफिक और दुर्घटनाओं की संभावना को देखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष टीमों का गठन किया है। रेल चौक सेक्टर-6, मुर्गा चौक सेक्टर-1, डीपीएस चौक एवं सेक्टर-8 चौक पर विशेष हेलमेट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। हेलमेट नहीं पहनने वालों पर चालानी कार्रवाई की जा रही है और यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
 यातायात पुलिस की अपील ..
दोपहिया वाहन चलाते समय सदैव हेलमेट का उपयोग करें।
मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न एवं तीन सवारी से बचें।
यातायात नियमों का पालन कर स्वयं और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
“आपकी सुरक्षा, आपका हेलमेट।”


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter