• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
रोटरी क्लब भिलाई स्टील सिटी ने नयनदीप विद्या मंदिर में मनाया शिक्षक दिवस सम्मान समारोह
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 9 सितम्बर 2025,  04:26 PM IST
  • 223
रोटरी क्लब भिलाई स्टील सिटी ने नयनदीप विद्या मंदिर में मनाया शिक्षक दिवस सम्मान समारोह

भिलाई। दृष्टिबाधित छात्र-छात्राओं के नि:शुल्क आवासीय विद्यालय नयनदीप विद्या मंदिर में रोटरी क्लब ऑफ भिलाई स्टील सिटी द्वारा शिक्षक दिवस सम्मान समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। क्लब अध्यक्ष अनिल सूरी एवं सचिव पी.एस. बिंद्रा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य सुश्री श्वेता महोबिया, शिक्षिका संगीता ओझा एवं शिक्षक अजय दुबे का शाल, श्रीफल एवं उपहार भेंटकर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर दृष्टिबाधित विद्यार्थियों ने गीत और संगीत प्रस्तुत कर शिक्षकों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की और कार्यक्रम के वातावरण को प्रफुल्लित किया। संचालन कर रहे रमेश पटेल ने शिक्षक दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
रोटरी चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन एम.सी. जैन, अध्यक्ष डॉ. संतोष राय एवं वाइस चेयरमैन सी.एस. बाजवा ने आयोजन की सराहना करते हुए ट्रस्ट की गतिविधियों से उपस्थित जनों को अवगत कराया। उन्होंने छात्रों व शिक्षकों का उत्साहवर्धन भी किया। कार्यक्रम में क्लब सदस्य पी.सी. लालवानी, एस.सी. नंदा और जानेश्वर सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में रोटरी क्लब भिलाई स्टील सिटी ने दृष्टिबाधित छात्रों के लिए हर संभव सहयोग एवं सेवा देने का संकल्प लिया। आभार प्रदर्शन क्लब के सचिव पी.एस. बिंद्रा ने किया।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter