• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
राजनीती और भी
मचांदूर में ईद पर झंडा विवाद ने पकड़ा तूल, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, हिंदू संगठनों का विरोध तेज
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 9 सितम्बर 2025,  04:31 PM IST
  • 263
मचांदूर में ईद पर झंडा विवाद ने पकड़ा तूल, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, हिंदू संगठनों का विरोध तेज

दुर्ग। जिले के ग्राम मचांदूर में ईद पर्व के दौरान भगवा झंडा लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब बड़ा रूप ले चुका है। यह मामला तब सुर्खियों में आया जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक पुलिस आरक्षक आर्मी जवान को धमकाते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आते ही पूरे देशभर में इसकी तीखी आलोचना होने लगी है और हिंदू संगठनों ने भी सड़कों पर उतरकर विरोध जताया है।
आर्मी जवान के घर पहुँचे भाजपा युवा मोर्चा के नेता..
सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिहा तथा दुर्ग भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष जीत हेमचंद यादव भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ आर्मी जवान कौशल निषाद के घर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जवान का समर्थन करते हुए उसके घर पर भगवा झंडा फहराया और विश्वास दिलाया कि पूरी पार्टी व संगठन उनके साथ खड़ा है।

Image after paragraph

विवाद की शुरुआत कैसे हुई?
जानकारी के अनुसार, ईद के मौके पर मोहल्ले में हरे झंडे लगाए गए थे। इसी दौरान आर्मी जवान कौशल निषाद ने अपने घर पर भगवा झंडा लगा दिया। रात में दो पुलिसकर्मी उसके घर पहुँचे और झंडा उतारने का दबाव बनाने लगे। वायरल वीडियो के मुताबिक जवान के मना करने पर पुलिसकर्मियों ने कथित रूप से गाली-गलौज व धक्का-मुक्की की। जवान ने उन्हें यह भी बताया कि वह आर्मी सर्विस में है, लेकिन इसके बावजूद उसके साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया गया।
वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ा बवाल ..
पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही माहौल गर्मा गया। बजरंग दल और अन्य हिंदूवादी संगठनों ने कलेक्ट्रेट पहुँचकर पुलिस अधीक्षक से शिकायत दर्ज कराई। उनका आरोप है कि मचांदूर इलाके में बड़ी संख्या में मुस्लिम परिवार अवैध रूप से बसे हुए हैं, जिनकी गहन जांच की जानी चाहिए।

Image after paragraph


पुलिस की कार्रवाई ..
विवाद बढ़ने के बाद पुलिस प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चा तेज ...
यह मामला अब केवल एक स्थानीय विवाद तक सीमित नहीं रहा। सोशल मीडिया पर लगातार वीडियो शेयर हो रहा है और विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठन इस मुद्दे को उठा रहे हैं। भाजपा युवा मोर्चा ने साफ किया है कि आर्मी जवान के साथ किसी भी तरह का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
 कुल मिलाकर, मचांदूर का झंडा विवाद अब कानून-व्यवस्था के साथ-साथ राजनीतिक और सामाजिक बहस का बड़ा विषय बन चुका है।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter