• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
मध्य प्रदेश और भी
मोहन सरकार ने आधी रात 14 IAS अधिकारियों को किया इधर-उधर, देखें ट्रांसफर पूरी
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 9 सितम्बर 2025,  05:03 PM IST
  • 454
मोहन सरकार ने आधी रात 14 IAS अधिकारियों को किया इधर-उधर, देखें ट्रांसफर पूरी

भोपाल। मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने सोमवार देर रात प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 14 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। सरकार की ओर से जारी आदेश में कई जिलों और विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गईं।

सबसे बड़ा बदलाव जनसंपर्क विभाग में हुआ है। यहां लंबे समय से पदस्थ डॉ. सुदाम पंढरीनाथ खाड़े को इंदौर संभाग का आयुक्त बनाया गया है। वहीं, जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना को जनसंपर्क आयुक्त और एमडी मध्यप्रदेश माध्यम की जिम्मेदारी दी गई है।

इंदौर संभाग के आयुक्त दीपक सिंह को राज्य निर्वाचन आयोग का सचिव नियुक्त किया गया है। निर्वाचन आयोग में सचिव पद पर कार्यरत अभिषेक सिंह को अब गृह विभाग में सचिव बनाया गया है। इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह को उज्जैन संभाग का आयुक्त बनाया गया है। उन्हें सिंहस्थ मेला अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

नगर निगम इंदौर के आयुक्त शिवम वर्मा को इंदौर का नया कलेक्टर बनाया गया है। वहीं, आगर मालवा कलेक्टर राघवेंद्र सिंह अब जबलपुर के कलेक्टर होंगे। कटनी कलेक्टर दीपक कुमार यादव को नगर पालिका निगम इंदौर का आयुक्त और मेट्रो रेल कंपनी इंदौर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

बड़वानी कलेक्टर गुंचा सनोबर को उप सचिव, मध्य प्रदेश शासन बनाया गया है। मुख्य सचिव कार्यालय में उप सचिव आशीष तिवारी को कटनी कलेक्टर नियुक्त किया गया है। उज्जैन जिला पंचायत की सीईओ जयति सिंह को बड़वानी का नया कलेक्टर बनाया गया है।

इसी तरह, जबलपुर नगर निगम की आयुक्त प्रीति यादव को आगर मालवा का कलेक्टर बनाया गया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अपर आयुक्त डॉ. परीक्षित संजय राव झाड़े को इंदौर विकास प्राधिकरण का सीईओ नियुक्त किया गया है। वहीं, इंदौर विकास प्राधिकरण के सीईओ राम प्रकाश अहिरवार को जबलपुर नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है।

गृह सचिव आशीष भार्गव की नई पदस्थापना को लेकर अभी आदेश जारी नहीं किया गया है।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter