• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
रायगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात : एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या, शव बाड़ी में मिट्टी से दबे मिले
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 11 सितम्बर 2025,  08:51 PM IST
  • 240
रायगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात : एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या, शव बाड़ी में मिट्टी से दबे मिले

रायगढ़ । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। खरसिया थाना क्षेत्र के ठूसकेला राजीव नगर में स्थित एक घर की बाड़ी से पति, पत्नी और उनके दो बच्चों के शव बरामद किए गए हैं। रायगढ़ एसपी दिव्यांग पटेल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शवों को मिट्टी में दबाकर छिपाने की कोशिश की गई थी।
मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब ग्रामीणों को बुधराम पिता चमार सिंग के घर से तेज दुर्गंध आने लगी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम ने जब बाड़ी की जांच की, तो मिट्टी के नीचे चार शव बरामद हुए।
मृतकों की पहचान बुधराम सिंग, उनकी पत्नी यशोदा, बेटी शिवाली और बेटे अरविंद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ये सभी पिछले 4-5 दिनों से लापता थे और किसी ने उनकी कोई खबर नहीं ली थी। शवों से तेज दुर्गंध आने के कारण माना जा रहा है कि हत्या कई दिन पहले की गई होगी।
फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है, और पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। पुलिस इस जघन्य वारदात की गहराई से जांच कर रही है। एसपी का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हत्याकांड के पीछे की वजह और आरोपियों का खुलासा किया जाएगा। इस निर्मम घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत और शोक का माहौल है।

RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37

RO. NO 13404/ 37

Add Comment


Add Comment

629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 37
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 37
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 37
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 37
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter