• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
रायपुर और भी
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को रायपुर नगर निगम ने भेजा नोटिस
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 11 सितम्बर 2025,  09:01 PM IST
  • 1190
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को रायपुर नगर निगम ने भेजा नोटिस

रायपुर । रायपुर नगर निगम की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उनके पुराने सरकारी आवास के लिए संपत्ति कर का नोटिस भेजा गया है। उक्त नोटिस भूपेश बघेल के उस बंगले के लिए जारी किया गया है जो उनको मुख्यमंत्री रहते मिला था।
बता दें कि नगर निगम ने बघेल को 7,258 रुपए का नोटिस भेजा है। इस पर बघेल ने सरकारी सिस्टम पर चुटकी लेते हुए सोशल मीडिया साईट एक्स पर पोस्ट साझा किया।
मुख्यमंत्री नेे लिखा है कि मैं माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी को 7,258 रुपए अदा करने का वचन देता हूँ! वैसे तो शासकीय आवास में संपत्ति कर नहीं लगता, फिर भी जिस पाटन सदन को मैंने पौने दो साल पहले ही खाली कर दिया था, आज विष्णुदेव सरकार ने मुझे नोटिस भेजा है। मुझे बताया गया है कि मुझे 7,258 रुपए का भुगतान करना है। भले ही यह नोटिस अवैध हो, लेकिन फिर भी मैं माननीय मुख्यमंत्री जी की इच्छा पूरी करूँगा। अच्छा है कि वे भी तैयार रहें क्योंकि उनकी सरकार 'कुनकुरी सदन' का भी तो टैक्स मांगेगी।
वहीं मामले में नगर निगम कमिश्रर ने जांच कराने की बात कही है।

RO. NO Ooo
❮ ❯

Add Comment


Add Comment

RO. NO Ooo
558171020260826391010662253.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter