• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
राजनंदगांव और भी
विधानसभा अध्यक्ष का क्षेत्र बना बदहाल - तोरनकट्टा में सड़कों की हालत खराब
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 12 सितम्बर 2025,  08:00 PM IST
  • 202
विधानसभा अध्यक्ष का क्षेत्र बना बदहाल - तोरनकट्टा में सड़कों की हालत खराब

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष का क्षेत्र होने के बावजूद स्थानीय जनता आज भी मूलभूत सुविधाओं से जूझ रही है। तोरनकट्टा क्षेत्र में सड़कें बदहाली का शिकार हैं। जगह-जगह गड्ढे और ऊबड़-खाबड़ रास्तों से गुजरना लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है। पानी भरने से सड़कें तालाब का रूप ले लेती हैं, जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी जिम्मेदार विभाग और जनप्रतिनिधियों ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
ग्रामीणों ने विधानसभा अध्यक्ष और प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत और निर्माण की मांग की है, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter