• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
जरा हट के और भी
जिले में भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की जिंदा जलकर मौत
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 12 सितम्बर 2025,  08:06 PM IST
  • 885
जिले में भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की जिंदा जलकर मौत

बस्तर । छत्तीसगढ़ के जगदलपुर बस्तर जिले के कोड़ेनार थाना क्षेत्र स्थित ग्राम किलेपाल के पास गुरुवार-शुक्रवार की रात को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटित हुई। रात करीब 1 बजे बोलेरो और एक कार की जोरदार टक्कर हो गई, जिसके कारण दोनों वाहन आग की लपटों में घिर गए। इस भीषण हादसे में कार में सवार दो युवकों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि एक युवक समय रहते बाहर निकलने में सफल रहा।

Image after paragraph

बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई और देखते ही देखते पूरी तरह जलकर खाक हो गए। दुर्घटना में कार में सवार तीन युवक थे, जिनमें से एक युवक किसी तरह बाहर निकल आया, लेकिन बाकी दो युवक आग से घिरे रह गए और उनकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और बचाव टीमें घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाने के साथ-साथ बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है, और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter