• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ़ जनसंपर्क और भी
छत्तीसगढ़ शासन का बड़ा निर्णय : उप संचालक हेमन्त उपाध्याय निलंबित, आर.एल. ठाकुर को अतिरिक्त प्रभार
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 12 सितम्बर 2025,  08:12 PM IST
  • 629
छत्तीसगढ़ शासन का बड़ा निर्णय : उप संचालक हेमन्त उपाध्याय निलंबित, आर.एल. ठाकुर को अतिरिक्त प्रभार

नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने एक अहम प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए सरगुजा संभागीय संयुक्त संचालक (शिक्षा) कार्यालय में पदस्थ उप संचालक हेमन्त उपाध्याय (तत्कालीन प्रभारी संयुक्त संचालक, शिक्षा, सरगुजा संभाग) को निलंबित कर दिया है।
आदेश के अनुसार, अम्बिकापुर में संचालित कार्यक्रम के दौरान श्री उपाध्याय पर लगाए गए गंभीर आरोपों की पुष्टि होने पर यह कार्रवाई की गई है। शासन ने उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-9(1) के तहत निलंबन आदेश जारी किया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।
शासन के आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि निलंबन काल में श्री उपाध्याय का मुख्यालय रायपुर स्थित लोक शिक्षण संचालनालय रहेगा।
उधर, उनकी जगह कार्य की निरंतरता बनाए रखने हेतु  आर.एल. ठाकुर, उप संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय, नवा रायपुर को सरगुजा संभागीय संयुक्त संचालक (शिक्षा) कार्यालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
गौरतलब है कि शिक्षा विभाग से जुड़े कार्यक्रमों के दौरान की गई अनियमितताओं की शिकायतें लंबे समय से सामने आ रही थीं। विभाग ने तथ्यों की जांच के बाद यह कठोर कदम उठाया है।
शासन की इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग में कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों में हलचल तेज हो गई है। साथ ही, यह संदेश भी गया है कि शासन किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पर सख्ती से कदम उठाने में पीछे नहीं हटेगा।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter