• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
मध्य प्रदेश और भी
सांसद खेल महोत्सव के आयोजन को लेकर हुई बैठक
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 12 सितम्बर 2025,  08:15 PM IST
  • 918
सांसद खेल महोत्सव के आयोजन को लेकर हुई बैठक

बालाघाट। सांसद खेल महोत्सव के आयोजन को लेकर 12 सितम्‍बर को सांसद श्रीमती भारती पारधी की अध्‍यक्षता में अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर मृणाल मीना, खेल संगठनों के पदाधिकारी एवं विभिन्‍न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में सांसद श्रीमती भारती पारधी ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ियों को मंच उपलब्ध कराना है ताकि वे अपने कौशल का प्रदर्शन कर उच्च स्तर तक पहुँच सकें। इससे खेलों को प्रोत्‍साहन मिलेगा और ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलेगा।
कलेक्‍टर श्री मीना ने बैठक में कहा कि सांसद खेल महोत्‍सव के लिए 20 सितम्‍बर को अधिक से अधिक खिलाडि़यों एवं टीमों का पंजीयन कराया जाए। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी एवं नोडल कॉलेज बालाघाट के प्राचार्य को इसका प्रचार-प्रसार करने कहा गया। इस खेल महोत्‍सव के अंतर्गत जनजाति वर्ग के परम्‍परागत खेलों को शामिल करने एवं प्रोत्‍साहन देने की आवश्‍यकता बतायी गई।  
बैठक में तय किया गया कि सांसद खेल महोत्सव का प्रथम चरण संसदीय क्षेत्र की सभी 08 विधानसभा स्तर पर कबड्डी खेल से प्रारंभ होगा। इसके साथ ही अन्य 9 खेल– हॉकी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, कुश्ती, दौड़, बैडमिंटन, कराते, शतरंज एवं रस्साकशी के विधानसभा स्तर पर चयन ट्रायल आयोजित कर चयनित टीमों को जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में शामिल किया जाएगा। विधानसभा स्तरीय आयोजन 01 अक्टूबर से 30 नवम्बर तक विभिन्न तिथियों पर किए जाएंगे। जिसमें बालाघाट, कटंगी, लांजी, वारासिवनी, बैहर, परसवाड़ा, सिवनी, बरघाट में कबड्डी खेल का आयोजन होगा। जिला स्तरीय आयोजन 01 दिसंबर से 25 दिसंबर तक आयोजित होंगे, जिनकी विस्तृत सूचना पृथक से जारी की जाएगी।
बैठक में यह भी तय किया गया कि महाविद्यालय स्तर, विद्यालय स्तर एवं ग्रामीण स्तर पर अधिक से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए पंजीयन की जिम्मेदारी संबंधित महाविद्यालयों एवं विद्यालयों को सौंपी गई है। खेल महोत्‍सव में शामिल होने वाले प्रतिभागियों की आयु 15 से 35 वर्ष के मध्य होगी। कुश्‍ती का जिला स्‍तरीय आयोजन सिवनी जिले के बरघाट में होगा  तथा वालीबाल का जिला स्‍तरीय आयोजन बालाघाट जिले के किरनापुर में होगा। इनके अलावा सभी खेलों का जिला स्‍तरीय आयोजन  बालाघाट मुख्यालय पर किया जाएगा।
बैठक में प्रभारी जिला खेल अधिकारी अभिषेक चौधरी, जिला खेल संघ के पदाधिकारी  तपेश असाटी, विजय वर्मा,  नरेश धुवारे,  सीमू राव, जिला शिक्षा अधिकारी अश्विनी उपाध्‍याय, सर्व शिक्षा अभियान के जिला परियोजना समन्‍वयक  जीपी बर्मन, जन अभियान परिषद के जिला समन्‍वयक  सुशील बर्मन व अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter