• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
देश विदेश और भी
नेपाल संकट : सुशीला कार्की अंतरिम पीएम बनीं, भारतीय पत्रकारों पर हमले
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 12 सितम्बर 2025,  08:45 PM IST
  • 730
नेपाल संकट : सुशीला कार्की अंतरिम पीएम बनीं, भारतीय पत्रकारों पर हमले

नेपाल में जारी राजनीतिक और सामाजिक उथल-पुथल के बीच बड़ा घटनाक्रम हुआ है। देश की पूर्व चीफ जस्टिस सुशीला कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति ने गुरुवार रात संसद को भंग करने की घोषणा की और इसके बाद कार्की को सरकार की बागडोर सौंपी गई। वे आज रात 8:45 बजे शपथ लेंगी।

सुशीला कार्की बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से पढ़ाई कर चुकी हैं और नेपाल की पहली महिला चीफ जस्टिस रह चुकी हैं। उनका नाम देश की राजनीति में ईमानदारी और कठोर फैसलों के लिए जाना जाता है। मौजूदा हालात में उनसे बड़ी उम्मीदें जताई जा रही हैं।

नेपाल में हिंसा और पत्रकारों पर हमले

नेपाल में जन-ज़ेड आंदोलन लगातार उग्र होता जा रहा है। 9 सितंबर को प्रदर्शनकारियों ने संसद, राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री ओली के निजी आवास पर हमला कर आगजनी की थी। अब तक हुई हिंसा में 51 लोगों की मौत और 1000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

इसी बीच, कवरेज के लिए नेपाल पहुंचे भारतीय पत्रकारों के साथ भी मारपीट और बदसलूकी की कई घटनाएं सामने आई हैं। गुरुवार को फिर दो पत्रकारों पर हमला किया गया। पत्रकार संगठन और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संस्थाएं नेपाल सरकार से सुरक्षा की मांग कर रही हैं।

अंतरराष्ट्रीय निगाहें काठमांडू पर

नेपाल में बढ़ते राजनीतिक संकट और लगातार हिंसक घटनाओं पर भारत समेत कई देशों की नजर बनी हुई है। सुशीला कार्की की नियुक्ति को स्थिरता की दिशा में पहला कदम माना जा रहा है, लेकिन आने वाले दिनों में उनकी परीक्षा कठिन होगी।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter