• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
इंदिरा मार्केट के व्यापारियों ने महापौर से की मुलाकात, मांगों पर मिला आश्वासन
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 13 सितम्बर 2025,  09:54 PM IST
  • 1608
बैठक में व्यापारियों की ओर से कैट (कैट एसोसिएशन) के प्रमुख प्रकाश सांखला, पवन बताजात्या, सहित कई व्यापारी संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कैट प्रमुख प्रकाश सांखला और पवन बताजात्या ने बैठक के बाद कहा कि वे महापौर से बातचीत कर संतुष्ट हैं। “हमारी मुख्य समस्याओं के समाधान को लेकर आश्वासन मिला है और जल्द ही व्यवस्था में सुधार देखने को मिलेगा

दुर्ग।नगर निगम क्षेत्र के हृदय स्थल इंदिरा मार्केट के व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल आज दुर्ग नगर निगम की महापौर अलका बाघमार से मिला। इस दौरान व्यापारियों ने अपनी लंबे समय से लंबित मांगें रखीं जिनमें दुकानों का फ्री होल्ड, सुलभ शौचालय, पार्किंग की व्यवस्था, अधिक शुल्क वसूलने की समस्या और प्रीमियम राशि को लेकर चर्चा की गई।

इंदिरा मार्केट में पूंजीपतियों बनाम फुटकर व्यापारी, पढ़े पूरी खबर

इस बैठक में व्यापारियों की ओर से कैट (कैट एसोसिएशन) के प्रमुख प्रकाश सांखला, पवन बताजात्या, सहित कई व्यापारी संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कैट प्रमुख प्रकाश सांखला और पवन बताजात्या ने बैठक के बाद कहा कि वे महापौर से बातचीत कर संतुष्ट हैं। “हमारी मुख्य समस्याओं के समाधान को लेकर आश्वासन मिला है और जल्द ही व्यवस्था में सुधार देखने को मिलेगा।”

 

Image after paragraph

 

हालांकि, इसी बीच त्योहारों के सीजन में सड़कों पर दुकानें लगाने वाले फुटकर व्यापारियों को लेकर भी मतभेद सामने आया। कुछ बड़े व्यापारियों ने स्पष्ट कहा कि फुटकर दुकानदारों को कहीं और व्यवस्थित जगह दी जाए, क्योंकि उनके कारण ग्राहकों का आवागमन प्रभावित होता है और स्थायी दुकानों पर खरीदार नहीं पहुंच पाते।

वहीं फुटकर व्यापारी अपनी मजबूरी बताते हैं कि वे सीजनल आधार पर ही फूल–माला, पूजा सामग्री और छोटे–मोटे सामान बेचते हैं और यही उनकी रोज़ी–रोटी का साधन है। दूसरी ओर खरीदारों का कहना है कि दोनों ही वर्गों के मौजूद रहने से बाजार पूर्ण लगता है और सभी सामान एक ही जगह मिलने की सुविधा मिलती है।

इंदिरा मार्केट में स्थायी और फुटकर व्यापारियों के बीच खींचतान अब नगर निगम के लिए बड़ी चुनौती बन चुकी है। देखना होगा कि महापौर और निगम प्रशासन सभी पक्षों को साथ लेकर किस तरह संतुलन बैठाते हैं।

 

Image after paragraph

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter