छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में न्यूड पार्टी, स्ट्रेंजर्स हाउस और पूल पार्टी केस का खुलासा हो गया है। रायपुर के 7 आरोपियों ने मिलकर न्यूड पार्टी की स्क्रिप्ट लिखी। 21 सितंबर को आयोजन के लिए सोशल मीडिया पर प्रचार किया। लड़के-लड़कियों को बिना कपड़े के बुलाया गया था।
रायपुर में न्यूड पार्टी के लिए शहर के युवाओं को गुपचुप तरीके से एंट्री पास बेचे जा रहे थे। पार्टी के लिए 40 हजार से 1 लाख तक एंट्री फीस फिक्स थी। पार्टी में ड्रग्स परोसने की भी तैयारी थी। आरोपियों में VIP रोड के हाइपर क्लब के मालिक जेम्स बेक, संतोष जेवानी और अजय महापात्रा समेत 7 लोग शामिल हैं।
रायपुर पुलिस ने आयोजकों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक आरोपी मंत्री का करीबी बताया जा रहा है, जिसका एक बड़े घोटाले में भी नाम आ चुका है। वहीं इस मामले में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने बताया कि SP और साइबर सेल प्रमुख 2 दिन के अंदर आयोग को रिपोर्ट भेजेंगे।
इस रिपोर्ट में पढ़िए न्यूड पार्टी कॉन्सेप्ट कहां का है? पार्टी में कितने लोग शामिल होने वाले थे? कितनी एंट्री फीस थी? कितने दिन पहले प्रमोशन शुरू हुआ था? पार्टी में और क्या-क्या इंतजाम किए जाने थे...

सोशल मीडिया पर न्यूड पार्टी के आयोजन का अलग-अलग नामों से पोस्टर वायरल हो रहा है।

रायपुर की तेलीबांधा पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

न्यूड पार्टी आयोजन करने वाले 7 आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया।
अब समझिए न्यूड पार्टी क्या होती है?
दुनिया भर में अलग-अलग तरह की पार्टियों का चलन है, लेकिन ‘न्यूड पार्टी’ इनमें सबसे अलग मानी जाती है। इसमें प्रतिभागी बिना कपड़ों के पूरी तरह नग्न अवस्था में शामिल होते हैं। यूरोप और अमेरिका में न्यूडिस्ट बीचेज और रिसॉर्ट बहुत कॉमन है।
न्यूड पार्टी का मकसद क्या होता है?
यूरोप-अमेरिकी देशों में अपने शरीर को जैसा है उसी तरह स्वीकारना, शर्म या झिझक से बाहर निकलने की कोशिश करना इस आयोजन का सबसे बड़ा कारण माना जाता है। कपड़ों के बिना प्राकृतिक रूप में कुछ समय के लिए जीना। समान विचारधारा वाले लोगों के बीच रहना। ये भी एक उद्देश्य होता है।
क्या भारत में न्यूड पार्टी की अनुमति है?
भारत में कानूनी और सांस्कृतिक कारणों से सार्वजनिक रूप से न्यूड पार्टी की अनुमति नहीं है। यह प्रैक्टिस ज्यादातर पश्चिमी देशों या इंटरनेशनल न्यूडिस्ट कम्युनिटी तक सीमित है। हालांकि, कहीं-कहीं चोरी छिपे इस तरह के आयोजन की खबरें आती रहती है।

कलेक्ट्रेट परिसर में युवक से पूछताछ करते पुलिस अधिकारी।
अब जानिए क्या है पूरी कहानी ?
दरअसल, न्यूड पार्टी के मुख्य आयोजक संतोष जेवानी और अजय महापात्रा ने 21 सितंबर को भाठागांव के SS फार्म हाउस में इवेंट प्लान किया था। यहीं लड़के-लड़कियों को बिना कपड़े के बुलाया। संतोष गुप्ता फार्म हाउस का मालिक है। इसने पार्टी के लिए फॉर्म दिया।
इसके अलावा अवनीश गंगवानी के पास प्रमोशन का जिम्मा था। “What is Raipur” नाम से पेज चला रहा था। इसके साथ ही VIP रोड स्थित हाइपर क्लब के मालिक जेम्स बेक ने अपने क्लब से प्रमोशन में सहयोग दिया। दीपक सिंह और देवेंद्र कुमार यादव ने पार्टी का प्रचार किया।
अपरिचित क्लब के नाम से बनाया पेज
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पार्टी को “Raipur’s Biggest Strangers House/Pool Party” का नाम दिया गया था। आयोजकों ने “अपरिचित क्लब” नाम से इंस्टाग्राम पेज बनाया। इसी पेज से पोस्टर, वीडियो और प्रमोशनल सामग्री डाली जाती थी।
इसके अलावा ‘What is Raipur’ नामक पेज से भी लगातार प्रमोशन किया जा रहा था। पुलिस को जब इसकी भनक लगी तो साइबर यूनिट ने तकनीकी जांच तेज की। मोबाइल नंबर, पेमेंट ट्रांजेक्शन और पेज एडमिन की लोकेशन ट्रैक की गई।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment