• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
रायपुर में थाने में महिला खुद को जिंदा जलाया...मौत
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 14 सितम्बर 2025,  08:24 PM IST
  • 354
रायपुर में थाने में महिला खुद को जिंदा जलाया...मौत

रायपुर में पति से परेशान होकर पत्नी ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली, जिससे छाती और पेट का हिस्सा बुरी तरह झुलस गया। शरीर में इन्फेक्शन हो गया। DKS अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की चौथे दिन मौत हो गई। घटना पुरानी बस्ती थाना इलाके की है।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका का नाम वर्षा गोस्वामी है, जो पुरानी बस्ती की रहने वाली थी। उसके पति का नाम शिवम गोस्वामी है। 5 साल पहले लव मैरिज की थी। दोनों के 2 बच्चे भी हैं। शादी के बाद से ही पति-पत्नी में लड़ाई होती थी। परेशान होकर महिला ने आग लगाई है।

पहले देखिए ये तस्वीरें...

थाने के बाहर जला हुआ कपड़ा मिला, महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

थाने के बाहर जला हुआ कपड़ा मिला, महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

महिला गंभीर रूप से झुलस गई है। आरोप है कि पति ने रात को घर से निकाल दिया था।

महिला गंभीर रूप से झुलस गई है। आरोप है कि पति ने रात को घर से निकाल दिया था।

दोनों ने 5 साल पहले लव मैरिज की थी, दोनों को 2 बच्चे भी है।

दोनों ने 5 साल पहले लव मैरिज की थी, दोनों को 2 बच्चे भी है।

जानिए क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद पीड़िता 10 सितंबर को काउंसलिंग के लिए महिला थाने पहुंची थी। दोपहर 12 से 12.30 बजे के बीच महिला बाहर बैठी थी, तभी उसने अचानक खुद को आग लगा ली और महिला थाने में घुस गई।

इस दौरान थाने में मौजूद स्टाफ ने महिला को चीखते-चिल्लाते देखा तो तुरंत उसकी ओर दौड़े। स्टाफ ने पानी डालकर आग बुझाई। महिला के शरीर पर कुछ कपड़े आग में जल गए। वहीं, शरीर के कुछ हिस्से आग में झुलस गए।

इसके बाद महिला को तुरंत डीकेएस अस्पताल ले जाया गया। जहां पांचवे दिन बाद इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए महिला के परिजनों को सौंप दिया है।

महिला ने साल 2020 में रायपुर के शिवम गोस्वामी से लव मैरिज की थी।

महिला ने साल 2020 में रायपुर के शिवम गोस्वामी से लव मैरिज की थी।

बहन बोली- लव मैरिज के बाद से मारता-पीटता था पति

अस्पताल में महिला की बहन ने बताया था कि साल 2020 में पीड़िता ने रायपुर के ही शिवम गोस्वामी से लव मैरिज की थी। लव मैरिज के बाद बहन को बहुत समस्या हो रही थी। शिवम बाहर जुआ खेलता है, सट्टा खेलता है। घर आकर बहन से मारपीट करता था।

मृतिका की बहन ने बताया कि शिवम कहता था कि, तेरी बहन को चाकू मार दूंगा, भाई को चाकू मार दूंगा। घर में आग लगा दूंगा। आधी-आधी रात को बहन को घर से बाहर निकाल देता था। कहता था कि, तुम लोग मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते।

'दिवाली के पहले बहन का सिर फोड़ दिया था'

पीड़िता की बहन ने बताया था कि साल 2020 में उसने बहन का सिर भी फोड़ दिया था। दिवाली के पहले पुरानी बस्ती थाने में शिकायत भी किए थे। कोई कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि इस घटना के बाद पुरानी बस्ती थाने में आरोपी पति के खिलाफ FIR दर्ज किया है, लेकिन आरोपी पति अब तक फरार है।

RO. NO 13843/ 27

RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter


Operation not permitted