• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
जरा हट के और भी
महिलाओं का नशा मुक्ति अभियान, स्वच्छता, वृक्षारोपण समेत कई विषयों पर की चर्चा, स्वस्थ्य समाज बनाने का लिया संकल्प
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 14 सितम्बर 2025,  08:30 PM IST
  • 464
महिलाओं का नशा मुक्ति अभियान

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ जिले में बिहान योजना से जुड़ी महिलाओं ने खिचरी गांव में नशा मुक्ति अभियान बैठक का आयोजन किया। इस आयोजन में क्लस्टर की सभी केडर और पदाधिकारी सक्रिय रूप से शामिल हुए। गांव की गलियों से लेकर बैठक स्थल तक महिलाओं की जोशीली मौजूदगी ने पूरे माहौल को उत्साह और संकल्प से भर दिया।

बैठक की शुरुआत 'नशा छोड़ों, परिवार बचाओ' और 'नशा मुक्त समाज, हमारी पहचान' जैसे नारों से हुई। वी. ओ.बैठक से महिलाओं ने दो टूक कहा- अब गांव में शराब, जुआ और किसी भी तरह का नशा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।महिलाओं ने कहा कि, खिचरी गांव से उठी यह आवाज सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पूरे बुदेली क्लस्टर के हर गांव तक पहुंचेगी। उनका कहना था कि, बिहान योजना सिर्फ आजीविका का साधन नहीं, बल्कि सामाजिक बदलाव का हथियार है।

महिलाओं ने सुनाई अपनी आपबीती
बैठक में कई महिलाओं ने बेबाकी से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि नशे की लत ने न केवल परिवारों को तोड़ा है, बल्कि बच्चों की पढ़ाई और भविष्य को भी चौपट कर दिया है। बुज़ुर्ग महिलाओं ने तजुर्बे साझा करते हुए कहा- हमने बहुत सहा है, अब और नहीं। अब बहनें आगे बढ़कर नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ेंगी।

कई विषयों पर हुई चर्चा
कार्यक्रम के दौरान आयोजित वी.ओ. बैठक में महिलाओं ने सामुदायिक विकास, महिला सशक्तिकरण, बचत-लोन, समीक्षा-अंकेक्षण (ऑडिट), स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण और नशा मुक्ति पर गहन विमर्श किया। यह तय किया गया कि सामाजिक बुराइयों को मिटाने के लिए गांव-गांव में नियमित बैठकें होंगी और हर महिला को इसमें शामिल किया जाएगा।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter