• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
महापौर अलका बाघमार ने पुष्पक नगर मेन रोड का किया निरीक्षण
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 14 सितम्बर 2025,  09:07 PM IST
  • 399
महापौर अलका बाघमार ने पुष्पक नगर मेन रोड का किया निरीक्षण

नॉनवेज ठेले हटेंगे, केवल वेज ठेले लगाने की अनुमति
दुर्ग
। नगर पालिक निगम सीमा अंतर्गत महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने वार्ड क्रमांक 60 पुष्पक नगर मेन रोड का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ लोककर्म प्रभारी देवनारायण चंद्राकर, बाजार विभाग प्रभारी शेखर चंद्राकर एवं प्रभारी बाजार अधिकारी अभ्युदय मिश्रा, अतिक्रमण अधिकारी परमेश्वर, ईश्वर वर्मा,शशिकांत यादव उपस्थित रहे।
महापौर ने सड़क किनारे अनियंत्रित रूप से लगाए गए अस्थायी सब्जी एवं फल बाजार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे सड़क पर दुकानें लगाना बंद करें और निर्धारित एवं सीमित स्थान में ही ठेला या दुकान लगाएं, जिससे आम नागरिकों को आने-जाने में परेशानी न हो और यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
महापौर ने यह भी कहा कि नॉनवेज ठेले तत्काल हटाए जाएं और केवल शाकाहारी खाद्य सामग्री के ठेले लगाने की ही अनुमति दी जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो भी दुकानें निगम की सीमा में आती हैं, उनके बोर्ड अनिवार्य रूप से अपने-अपने सीमा क्षेत्र के भीतर ही लगाए जाएं।
यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को तुरंत हटाने के आदेश भी दिए गए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में पुनः अतिक्रमण पाया गया तो संबंधित व्यक्तियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
महापौर श्रीमती बाघमार ने मौके पर ही सीमा क्षेत्र को स्पष्ट करते हुए बताया कि स्मृति नगर बोर्ड तक दुर्ग नगर निगम की सीमा है और साइकिल रिपेयरिंग दुकान तक का क्षेत्र पुष्पक नगर के अंतर्गत आता है। इससे नागरिकों को क्षेत्र की वास्तविक सीमा की जानकारी भी दी गई।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter