• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
मनोरंजन और भी
घर पर हमले के बाद दिशा पाटनी के पिता बोले- 'ये हमें बदनाम करने की साजिश'
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 14 सितम्बर 2025,  09:31 PM IST
  • 529
घर पर हमले के बाद दिशा पाटनी के पिता बोले- 'ये हमें बदनाम करने की साजिश'

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी और उनकी बहन रिटायर्ड मेजर खुशबू पाटनी के उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित घर पर फायरिंग की घटना हुई है। 12 सितंबर को उनके घर पर गोलीबारी हुई जिसकी जिम्मेदारी कथित तौर पर कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोडारा और गोल्डी बराड़ गैंग ने ली। अब दिशा पाटनी के पिता जगदीश पाटनी ने इस पूरे मामले पर अपना बयान दिया है।

'बयानों को तोड़-मरोड़कर पेश किया'

ANI से बातचीत में दिशा और खुशबू के पिता, रिटायर्ड सीओ जगदीश पाटनी ने कहा- "खुशबू के बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। उनका नाम जानबूझकर प्रेमानंद जी महाराज से जोड़ा गया। हम सनातनी हैं और संतों का सम्मान करते हैं। अगर कोई हमारे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहा है, तो यह हमें बदनाम करने की साजिश है।"

इससे पहले जुलाई में, खुशबू पटानी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में मथुरा के आध्यात्मिक गुरु अनिरुद्धाचार्य पर निशाना साधते हुए उन्हें महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक बयान देने के लिए फटकार लगाई थी। उन्होंने खासकर 25 साल से अधिक उम्र की महिलाओं और लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली लड़कियों को लेकर अनिरुद्धाचार्य के तंज की आलोचना की थी।

RO. NO 13843/ 27

RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter