• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
मनोरंजन और भी
एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला और मिमी चक्रवर्ती को ED का समन:ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ की जाएगी
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 14 सितम्बर 2025,  09:41 PM IST
  • 443
एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला और मिमी चक्रवर्ती को ED का समन:ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ की जाएगी

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला और पूर्व तृणमूल सांसद मिमी चक्रवर्ती को ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म 1xBet से जुड़ी जांच में समन भेजा है। यह प्लेटफॉर्म मनी लॉन्ड्रिंग के शक में जांच के दायरे में है।

ED के अनुसार दोनों कलाकार 1xBet के कुछ प्रमोशनल एंडोर्समेंट से जुड़े हैं। उर्वशी रौतेला को दिल्ली स्थित ED मुख्यालय में 16 सितंबर को हाजिर होने के लिए कहा गया है। वहीं, एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती 15 सितंबर को हाजिर होंगी।

PTI के सूत्र के मुताबिक, दोनों के बयान PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) के तहत रिकॉर्ड किए जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि दोनों का 1xBet से कनेक्शन जांच के दौरान स्पष्ट किया जाएगा।

उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम पर 1xBet से जुड़ी पोस्ट की थी।

उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम पर 1xBet से जुड़ी पोस्ट की थी।

मिमी चक्रवर्ती भी 1xBet को प्रमोट करती नजर आई थीं।

मिमी चक्रवर्ती भी 1xBet को प्रमोट करती नजर आई थीं।

बता दें कि उर्वशी रौतेला ने 'सनम रे' (2016), 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' (2016), 'हेट स्टोरी 4' (2018), 'पागलपंती' (2019) और 'डाकू महाराज' (2025) जैसी फिल्मों में काम किया है।

Add Comment

Add Comment

ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter