• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
स्ट्रीट फूड तैयार करने वालों को आयुक्त ने बताया जुर्माना से कैसे बचे
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 20 सितम्बर 2024,  12:10 AM IST
  • 146
लोन की दी जानकारी... आयुक्त मोनिका वर्मा के निर्देश पर प्रधानमंत्री स्वनीधि योजना की जानकारी दी गई। सिटी मिशन प्रबंधक आइरा आनंद व अरूणा धृतलहरे, सहायक परियोजना अधिकारी सुरेश देवांगन ने स्ट्रीट वेन्डर को 10 हजार, 20 हजार और 50 हजार ऋण के बारे में बताया। कार्यशाला स्थल पर लोन मेला का आयोजन किया गया।
रिसाली। श्रमिक बाहुल्य क्षेत्र स्टेशन मरोदा के स्ट्रीट फूड वेन्डर के लिए रिसाली नगर पालिक निगम ने कार्यशाला का आयोजन किया। निगम आयुक्त मोनिका वर्मा ने स्ट्रीट वेन्डरों को बताया कि अपने पसरा, ठेला और गुमटी के आस पास स्वच्छता बनाए। खाने पीने के सामान को ढक कर रखे। अन्यथा निगम उन्हें दोषी मानते हर रोज जुर्माना वसूल करेगा। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य स्ट्रीट वेन्डरों को स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा से जोड़ना है। निगम आयुक्त ने वेन्डरों के बीच ही कार्यशाला का आयोजन कराया। उन्होंने बताया कि वेन्डर अपने पास डस्टबीन रखे। वन टाइम यूज पाॅलीथीन का उपयोग पूर्णतः बंद कर दे। गीला व सूखा कचरा मिक्स न दे और न ही कचरे को खुले स्थान में फेके। निगम के डोर टू डोर कलेक्शन गाड़ी को ही कचरा दे। ऐसा नहीं करने पर पहली बार 500 और दूसरी या तीसरी बार में यह राशि चार गुना तक वसूल की जाएगी। कार्यशाला में 60 से भी अधिक वेन्डर शामिल थे। निगम की ओर से सहायक अभियंता अखिलेश गुप्ता, प्रभारी उप अभियंता गोपाल सिन्हा, पी.आई.यू. विजय कश्यप, आकाश मिश्रा आदि उपस्थित थे। चाय वाला हुआ पुरस्कृत.. कार्यशाला के पहले अधिकारियों ने चैपाटी का निरीक्षण किया। इस दौरान पाया गया कि अरविंद चाय के संचालक अरविंद तांती ने अपने गुमटी में सफाई को पहले पायदान पर रखा है। चाच-काॅफी बनाने से लेकर बर्तन, गिलास के रख रखाव को लेकर विशेष ध्यान रखता है। यही वजह से उसके पास सामान्य से अधिक हर वर्ग के ग्राहक पहुंचते है। स्वच्छता को पहले पायदान पर रखने वाले अरविंद चाय के संचालक को प्रमाण पत्र देकर आयुक्त ने सम्मानित किया।Image after paragraph लोन की दी जानकारी... आयुक्त मोनिका वर्मा के निर्देश पर प्रधानमंत्री स्वनीधि योजना की जानकारी दी गई। सिटी मिशन प्रबंधक आइरा आनंद व अरूणा धृतलहरे, सहायक परियोजना अधिकारी सुरेश देवांगन ने स्ट्रीट वेन्डर को 10 हजार, 20 हजार और 50 हजार ऋण के बारे में बताया। कार्यशाला स्थल पर लोन मेला का आयोजन किया गया। व्यवस्थित किया जाएगा मार्ग.. आयुक्त मोनिका वर्मा ने स्ट्रीट वेन्डरों को जानकारी दी कि वे जल्द ही मौहारी व स्टेशन मरोदा के मार्ग को व्यवस्थित करेंगी। सड़क किनारे पसरा लगाकर सामान बेचने वालों को पौनी पसारी के तहत चबुतरा आवंटन करेंगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए सर्वे कार्य पूर्ण हो चुका है। आवेदनों की स्कुटनी के बाद चबुतरा आवंटन का कार्य किया जाएगा। आज मैराथन... स्वचछता ही सेवा पखवाड़ा के तहत शनिवार को मैराथन दौड़ होगा। इस दौड़ में रिसाली निगम क्षेत्र के स्कूली बच्चें, नागरिक, समाज सेवी, महाविद्यालय छात्र, बी.एस.एफ. के जवान और निगम के कर्मचारी शामिल होंगे। मैराथन जोहार चैक के निकट बने शहीद स्मारक से सुबह 8 बजे से शुरू होगा।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter