• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
देश विदेश और भी
वर्ल्ड बॉक्सिंग में भारत को दो दिन में दो गोल्ड:मीनाक्षी ने तीन बार की विश्व विजेता को हराया; जैस्मिन भी बनी चैंपियन
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 14 सितम्बर 2025,  10:05 PM IST
  • 409
वर्ल्ड बॉक्सिंग में भारत को दो दिन में दो गोल्ड:मीनाक्षी ने तीन बार की विश्व विजेता को हराया; जैस्मिन भी बनी चैंपियन

भारत ने इंग्लैंड में चल रही वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में दूसरा गोल्ड जीत लिया है। रविवार को मीनाक्षी ने 48kg वेट कैटेगरी के फाइनल मुकाबले में 3 बार की विश्व विजेता कजाकिस्तान की नजिम काईजीबे को 4-1 से हराया।

मीनाक्षी इस टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीतने वाली दूसरी भारतीय बॉक्सर हैं। मीनाक्षी से पहले जैस्मिन लंबोरिया ने 57 किलोग्राम में पोलैंड की जूलिया स्जेरेमेटा को 4-1 से मात दी।

इसी के साथ वर्ल्ड चैंपियनशिप के मौजूदा सीजन में भारत ने चौथा मेडल जीत लिया है। इनमें एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज भी शामिल हैं।

नूपुर 80 किलोग्राम का फाइनल मुकाबला हार गईं। जबकि पूजा रानी को 80 किलोग्राम में ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा।

गोल्ड जीतने के बाद भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ के साथ मीनाक्षी।

गोल्ड जीतने के बाद भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ के साथ मीनाक्षी।

भारत के वर्ल्ड चैंपियन की संख्या डबल डिजिट में पहु़ंची

मीनाक्षी के इस गोल्ड के साथ भारत के वर्ल्ड चैंपियंस की संख्या डबल डिजिट में पहुंच गई है। वे वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप की विमेंस कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारत की 10वीं मुक्केबाज हैं।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter